हैदराबाद में इंसानियत शर्मसार: 16 साल की छात्रा से गैंगरेप, ड्रग्स देकर 8 दरिंदों ने की हैवानियत, पुलिस ने सभी को दबोचा

हैदराबाद। तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद के अलवाल थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहाँ 16 वर्षीय इंटरमीडिएट की छात्रा के साथ नशीला पदार्थ देकर सामूहिक दुष्कर्म (गैंगरेप) किया गया है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई की है और घटना में शामिल सभी 8 आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

चॉकलेट में नशीला पदार्थ देकर पहली बार किया रेप

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मच्छाबोल्लारम इलाके की रहने वाली पीड़िता की पहचान स्कूल के दिनों में एक युवक से हुई थी। आरोप है कि कुछ महीनों बाद वरुण नाम के युवक ने छात्रा को नशीला पदार्थ मिली चॉकलेट खिलाई, जिससे वह बेहोश हो गई। इसके बाद आरोपी उसे कार में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी के दोस्तों और इंस्टाग्राम के जरिए संपर्क में आए अन्य युवकों ने भी उसे ड्रग्स, गांजा और सिगरेट का नशा कराकर अलग-अलग जगहों (जैसे कोमपल्ली) में अपनी हैवानियत का शिकार बनाया।

डांट के बाद घर छोड़ा तो रेलवे स्टेशन पर बिछाया जाल छात्रा के व्यवहार में अचानक आए बदलाव से चिंतित माता-पिता ने जब उसे डांटा और समझाने की कोशिश की, तो वह मानसिक तनाव में आ गई। 9 सितंबर को छात्रा घर छोड़कर बोल्लारम रेलवे स्टेशन पहुँच गई। वहाँ उसे एक युवक मिला, जिसने अपने साथी के साथ मिलकर छात्रा को अपनी बातों में फँसाया। आरोपियों ने उसे फिर से नशीला पदार्थ दिया और बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया।

घर में बंधक बनाया, भागने पर चलती ट्रेन में भी की दरिंदगी वारदात यहीं नहीं रुकी, आरोपी छात्रा को बोल्लारम स्थित अपने घर ले गए और उसे बंधक बना लिया। पीड़िता किसी तरह मौका पाकर वहाँ से भाग निकली और दोबारा रेलवे स्टेशन पहुँची। लेकिन हैवानों ने उसका पीछा नहीं छोड़ा। आरोपी अपने एक और साथी के साथ वहाँ पहुँचे और उसे मेडचल रेलवे स्टेशन ले गए, जहाँ ट्रेन के भीतर भी उसके साथ कथित तौर पर रेप किया गया।

घर पहुँचकर बताई आपबीती, पुलिस ने 8 को लिया हिरासत में आरोपियों के चंगुल से छूटकर पीड़िता 10 सितंबर को किसी तरह अपने घर पहुँची और परिजनों को आपबीती सुनाई। परिजनों की शिकायत के आधार पर अलवाल थाना पुलिस ने तुरंत पॉक्सो (POCSO) और गैंगरेप की गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले में शामिल आठों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

 

खबरें और भी हैं...

Leave a Comment

Are you human? Please solve:Captcha