सरफिरे बेटे ने 1 ही रात परिवार के 5 लोगों को उतारा मौत के घाट फिर खुद भी कर ली खुदकुशी

बिलासपुर. रात में परिजनों के साथ खाने वाले सिरफिरे बेटे पहले मां-बहन पर कुल्हाड़ी से हमला की मौत के घाट उतारा और बारी-बारी कर पिता औश्र दो छोटे भाईयों का कुल्हाड़ी से गला रेत दिया। घटना के बाद आरोपी ने अपने ममेरे भाई को घर से भगा दिया और खुद घर के सामने हाइवा के सामने कूदकर खुदकुशी कर ली। घटना गुरुवार देर रात सीपत थानांतर्गत ग्राम मटियारी में हुई। 1 ही रात 1 ही परिवार के 5 लोगों की हत्या से गांव में मातम पसर गया।

सीपत पुलिस के अनुसार मटियारी निवासी रूपदास सूर्यवंशी पिता स्व. वेदराम सूर्यवंशी ( 45) और उनकी पत्नी संतोषी बाई (40)रोजी-मजदूरी कर अपने परिवार की जीविका चलाते थे। रूपदास व संतोषी बाई के साथ बड़ा बेटा रोशन (22) मंझला बेटा रोहित (20), बेटी कामिनी (18) और ऋषि (15) साथ घर में रहते थे। रूपदास और उसकी पत्नी ग्राम पंधी स्थित राइस मिल में काम करने जाते थे। बेटा रोहित भीर बारदाना फैक्ट्री में काम करता था।

प्रतिदिन की तरह गुरुवार की रात सभी अपने काम से वापस घर पहुंचे। रात में भोजन करने के बाद घर के सभी सदस्य सोने चले गए थे। इस दौरान सबसे बड़े लड़के रोशन ने घर में कुल्हाड़ी उठाकर सो रहे अपने माता-पिता, भाई-बहन के सिर पर ताबड़तोड़ हमला करना शुरु कर दिया। कुल्हाड़ी की वार से मौके पर ही परिवार के पांचों सदस्यों की मौत हो गई। इसके बाद आरोपी कर्मचाहिरोशन घर से बाहर निकला और भारी वाहन के सामने कूदकर खुदकुशी कर ली।

मौके पर पहुंची पुलिस 5 लाश देखकररह गई दंग

दुर्घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची डॉयल 112 से पुलिस कर्मियों को यह जानकारी मिली कि मृतक के घर वालों घर के भीतर खून से लथपथ लाश पड़ी है तो उनके भी होश उड़ गए। कर्मचारियों ने इसकी सूचना अधिकारियों और थानेदार को दी। शुक्रवार सुबह एएसपी ओपी शर्मा, डीएसपी पीसी राय , सीपत थानाप्रभारी मान सिंह राठिया एफएसएल टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच की।

मुख्य मार्ग पर लगा जाम

मृतक रूपदास का मकान ग्राम मटियारी स्थित रतनपुर बाइपास तिराहे पर सड़क किनारे स्थित है। घटना की भनक पड़ोस और आसपास रहने वालों को भी नहीं लगी। शुक्रवार सुबह ग्रामीणों को घटना जानकारी मिली तो लोगों का हुजूम तिरोह में पहुंचा। सड़क पर लोगों की भीड़ के कारण जाम लग गया। पुलिस ने ग्रामीणों और दूर खदेड़ा इसके बाद जाम खुला।

मटियारी से लगे ग्राम पंधी में रहने वाला आकाश सूर्यवंशी पिता गोकुल ( 13) आरोपी रोशन का ममेरा भाई है। हरेली पर्व के पूर्व वह अपने बुआ व फूफा के घर आया था। उसने बताया कि गुरुवार रात परिवार के सभी सदस्यों के साथ खाने के बाद आरोपी भी सोने चला गया था। रात में वह रोहित के साथ सो रहा था। अचानक आवाज सुनकर उसकी नींद खुल गई। बड़ा भाई रोशन हाथ में टंगिया से रोहित पर हमला कर रहा था। उठाकर उसने बड़े भाई के पैर पकड़े और हत्या करने से मना किया, लेकिन आरोपी रोशन ने उसे भागते हुए वापस पंधी जाने की सलाह दी। आकाश ने बाजू खटिया में सो रही बहन कामिनी को भी खून से लथपथ देखा। बाकी कमरों मे ंसो रहे बुआ-फूफा और भाई ऋषि की लाश देखकर सह सहम गया। डरकर वह साइकिल घर से बाहर निकाला और पंधी पहुंचकर परिवार के सदस्यों को घटना की जानकारी दी।

आरोपी था नशे का आदि

गांव में रहने वाले जगनराम ने बताया कि आरोपी मृतक रोशन सूर्यवंशी नशे का आदी था। नशे में वह परिवार के सदस्यों से प्रतिदिन विवाद करता है।

हर दिन होता था विवाद

पड़ोस में रहने वाले शंकरलाल सूर्यवंशी ने बताया कि रूपसिंह की पत्नी संतोषी बाई प्रतिदिन बच्चो को काम नहीं करने की बात पर गाली गलौज करते थे। रूपसिंह के साथ संतोषी बाई काम पर जाती थी। घर की माली हालत खराब होने के बाद भी परिवार के दूसरे सदस्य काम नहीं जाते थे। इस बात पर प्रतिदिन घर में विवाद होता था।

मानसिक रोगी था आरोपी मृतक

आरोपी ने परिवार के सदस्यों को मौत के घाट उतारने के बाद खुद भी खुदकुशी कर ली है। जांच में यह बात सामने आई है कि आरोपी मृतक मानसिक रोगी था औ नशे का भी आदि हो गया था। हत्या के पीछे की वजह अब तक सामने नहीं आई है। जांच जारी है।

-पीसी राय, डीएसपी

खबरें और भी हैं...