
जरवल/बहराइच। ननिहाल में रह रहे युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोर्टमार्टम के लिये भेज दिया है। युवक के पिता ने संपत्ति के विवाद में हत्या की आशंका जाहिर की है पुलिस पीएम रिपोर्ट के बाद कार्रवाई की बात कर रही है।युवक की मौत से क्षेत्र में तरह तरह की चर्चा है।
बाराबंकी निवासी 19 वर्षीय पाटन दीन पुत्र अनन्तराम अपने ननिहाल जरवलरोड थाना क्षेत्र के ग्राम तपेसिपाह निवासी नाना नन्हा पुत्र नगेसर के यहाँ रहता था।कुछ दिन पूर्व नाना की मौत हो गयी जिसके चलते पाटन दीन घर मे अकेले ही था।
बुधवार देर शाम पाटन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।पड़ोसी युवकों की सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को नीचे फंदे से उतार कर कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है। युवक के पिता ने संपत्ति के विवाद में पुत्र के हत्या की आशंका जताई है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। जिले से फॉरेंसिक टीम ने पहुंचकर नमूने लिए हैं। प्रभारी एसओ संजय सिंह ने बताया कि कि सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।











