प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर 40 बेवा, निराश्रित व बेसहाराओं का सहारा बने भाजपा कार्यकर्ता

सोशल डिस्टेंसिंग के तहत प्राथमिक विद्यालय  कल्लूगौढ़ी परिसर में आयोजित भाजपा का सेवा सप्ताह

गायघाट मण्डल में कुडवा ग्राम के कल्लूगौढी प्राथमिक विद्यालय में विधानसभा संयोजक‌ योगेश प्रताप सिंह समेत कई मंडल पदाधिकारी रहे मौजूद

चित्र परिचय : 001- साड़ी, मास्क व सेनेटाइजर वितरित करते भाजपा कार्यकर्ता

मिहींपुरवा/बहराइच l देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के 70वें जन्मदिवस के अवसर पर देश में भारतीय जनता पार्टी की ओर से विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर उनके जन्मदिवस को सेवा सप्ताह के रूप में मनाया जा रहा है।


इसी क्रम में गुरुवार को अपराह्न दो बजे बलहा विधानसभा के भाजपा कार्यकर्ताओं ने गायघाट मण्डल के कुडवा ग्राम अंर्तगत कल्लूगौढी प्राथमिक विद्यालय में 40 बेवा निर्धन व बेसहारा महिलाओं को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुये मास्क, साड़ी व सेनेटाइज़र वितरित किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बलहा विधानसभा संयोजक योगेश प्रताप सिंह रहे तथा कार्यक्रम का संचालन मण्डल महामंत्री विमल पोरवाल ने किया। कार्यक्रम में बोलते हुये मुख्य अतिथि योगेश प्रताप सिंह ने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री मा. नरेंद्र मोदी जी सादा जीवन व उच्च विचार वाले व्यक्तित्व के व्यक्ति है‌ं। हर देशवासियों के चेहरे पर मुस्कान लाना ही हमारे प्रधानमंत्री का सपना है इसलिये उनकी हर नीतियां सीधे गरीब वर्ग को लाभ पहुंचाने वाली ही होती हैं।
कार्यक्रम को मण्डल अध्यक्ष मिहींपुरवा शिवेन्द्र प्रताप सिंह व मण्डल मंत्री शान्ती रावत ने भी सम्बोधित किया।
कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से सोसल डिस्टेंसिंग बनाते हुये ग्रामीणो को कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु जागरुक भी किया गया। इस अवसर पर मण्डल मंत्री अशोक वर्मा,दिनेश रावत, डब्बू, प्रमोद कुमार,  समेत कई ग्रामवासी उपस्थित रहे।

प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर मंडलमंत्री ने दिये प्राथमिक विद्यालय को दो सीलिंग फैन।

भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से  सेवा सप्ताह के अवसर पर 40 विधवा महिलाओं को साड़ी, मास्क व सेनाटाइज़र वितरण के दौरान मंडल मंत्री शांति रावत ने‍ प्राथमिक विद्यालय कल्लू गौढ़ी में पढ़ने वाले नन्हे-मुन्ने बच्चों के लिए विद्यालय को दो छत के पंखे देने की बात कही।
  उन्होंने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री भारत के सुंदर भविष्य का सपना  संजोये हुये है और भारत का सुंदर भविष्य नन्हे मुन्ने बच्चे की बदौलत ही बनना है। बच्चो को अध्ययन करने में सुविधा रहे इसलिये व्यकितगत रुप से  विधालय को दो सीलिंग फैन‌ दिया जा रहा है।

खबरें और भी हैं...