स्कूल चलो अभियान और संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत गांव में रैली निकाली


छात्र छात्राओं, अध्यापिकाओं व आशाओं ने रैली निकालकर ग्रामीणों को किया जागरूक

भास्कर समाचार सेवा
हापुड़
। तहसील क्षेत्र के गांव मुरादपुर स्तिथ प्राथमिक विद्यालय के छात्र छात्राओं द्वारा स्कूल चलो अभियान और संचारी रोग व दस्तक नियंत्रण अभियान के तहत गांव में रैली निकाली गई। इस दौरान छात्र छात्राओं, अध्यापिकाओं व आशाओं ने ग्रामीणों को संचारी रोगों के प्रति जागरुक किया और विद्यालय में 6-14 वर्ष वर्ग के समस्त बच्चों के नामांकन के लिए जागरुक किया। विद्यालय की प्रधान अध्यापिका प्रीति रानी ने बताया कि विद्यालय में बच्चों के लिए शासन द्वारा प्रद्धत सुविधाऐं जैसे निःशुल्क शिक्षा, निःशुल्क यूनिफॉर्म जूते-मोजे, निःशुल्क पाठ्य पुस्तक, निःशुल्क स्वेटर व स्टेशनरी व महायान्ह भोजन योजना चलाई जा रही है। उन्होंने ग्रामीणों से अपने 6-14 वर्ष के समस्त बच्चों का विद्यालय में नामांकन करने की अपील की। इसके अतिरिक्त उन्होंने ग्रामीणों से पूरी बाजू के कपड़े पहनने, अपने घर व आसपास सफाई रखने, पानी का जलभराव न होने देने आदि संचारी रोगों के लिए जागरूक किया।
इस दौरान सहायिका सरोज, पूनम, बबीता, इन्द्रेश, रानी, सुन्दर, पुष्पा, पूजा, संगीता उपस्थित रहीं।

खबरें और भी हैं...