मुरादाबाद में 59 फीसदी विधवा पेंशनर्स के खाते आधार से लिंक, जानिए बाकी जिलों की स्थिति

 यूपी में आधार फीडिंग रेकिंग में मुरादाबाद टॉप पर, मेरठ छठे आगरा सातवें और बरेली आठवें स्थान पर

मुरादाबाद, । प्रभारी जिला प्रोबेशन अधिकारी नरेश चौहान ने बताया कि उत्तर प्रदेश में विधवा पेंशनर्स के खाते आधार से लिंक कराए जाने की आधार फीडिंग रेकिंग में मुरादाबाद टॉप पर है। मुरादाबाद में अब तक करीब 59 फीसदी पेंशनर्स के खाते आधार से लिंक हो चुके हैं।

प्रभारी जिला प्रोबेशन अधिकारी नरेश चौहान ने आगे बताया कि उत्तर प्रदेश में विधवा पेंशनर्स के खाते आधार से लिंक कराए जाने का कार्य तीव्र गति से चल रहा है। प्रदेश के सभी जिलों में विधवा पेंशनर्स के सभी खाते आधार से लिंक हो जाए, इस पर शासन स्तर पर प्रतिदिन मानीटिरिंग हो रही है। प्रत्येक दिन की जा रही आधार फीडिंग रेकिंग में विधवा पेंशन में उत्तर प्रदेश का मुरादाबाद जिला पूरे प्रदेश में टॉप पर चल रहा है।

नरेश चौहान ने बताया कि मेरठ छठे, आगरा सातवें और बरेली आठवें स्थान पर हैं। विभिन्न विभागों में चल रही पेंशन योजना में हजारों पेंशनर्स ऐसे हैं, जिनके खाते अब तक आधार से लिंक नहीं है, ऐसे पेंशनर्स से विभागों ने आधार को खातों से लिंक कराने को कहा लेकिन पेंशनर्स की ढिलाई से आधे भी खाते लिंक नहीं हो पाए। इसी को लेकर शासन ने सभी विभागों से अक्तूबर 2022 में खातों को शत प्रतिशत खातों से लिंक कराने के निर्देश दे रखें हैं। शासन के दिशा-निर्देश के बाद प्रोबेशन विभाग में चल रही विधवा पेंशन के पेंशनरों के खाते लिंक कराने को विभाग ने अतिरिक्त स्टाफ लगाकर शिफ्टवार आधार लिंक का काम सुचारू रूप से किया जा रहा है।

खबरें और भी हैं...