तिलोई-अमेठी। थाना मोहनगंज के अंतर्गत ग्राम सभा हसवा निवासी नन्हे लाल फौजी पटे हुए नाले से पानी निकासी के लिये न्याय की आस में तहसील से लेकर जिले के चक्कर लगा रहे हैं। सम्बंधित अधिकारी आज कल करते पानी निकासी कराने का आश्वासन दे रहे तो वहीं हल्का लेखपाल मामले को लेकर लीपापोती में जुटे है। बताते चले नंहेलाल वर्तमान समय फौज में जम्मू कश्मीर में तैनात है उनका पैतृक निवास तिलोई तहसील के हसवा ग्रामसभा में है जहाँ उनकी गाटा सख्या 346 बैनामा तथा 536 पट्टे की जमीन है ।
उसी के बगल से बरसात का पानी निकासी का नाला निकला है जिसे गांव के दबंग लोगो ने पाटकर उस पर कब्जा कर अपने खेत में मिला लिया है। इतना ही नही गांव के भूमाफिया लोग लगभग दस बीधे जमीन ग्रामसभा पर कब्जा करके लेखपाल की मिली भगत से फसल उगा रहे है । कई बार तत्कालीन लेखपाल जमीन से नाला की नाप कर चुके है लेकिन भूमाफिया लोग अपना कब्जा नही हटा रहे जिससे लगभग पचास एकड जमीन जलमग्न हो जाती है । इसी अवैध कब्जे खाली कराने के लिए और अवरुद्ध जल निकासी को चालू कराने को लेकर फौजी तहसील से लेकर जिले का चक्कर लगा रहा है पर जिम्मेदार मामले का संज्ञान नहीं ले रहे हैं । इस सम्बंध में उपजिलाधिकारी तिलोई सुनील कुमार त्रिवेदी से बात किया तो उन्होंने बताया कि हमने हल्का लेखपाल को आदेशित कर पाटे गयेे नाले से तत्काल कब्जा हटवाने की बात कही है लेकिन कब्जा क्यो नही हटा इसकी जांच कराकर दोषी पर कार्रवाई की जाएगी











