तांत्रिक कहता था होगी पैसो की बरसात, दे दो इस मासूम की बलि; फिर जो हुआ…

क़ुतुब अंसारी
बहराइच l आज के आधुनिक भारत में भी अंधविश्वास ने अपने पैर ऐसे जमा रखे हैं की ढोंगी तांत्रिकों को कहने पर लोग अपनी जान ले भी लेते हैं और दूसरों को मौत के घाट उतार भी देते हैं ऐसा ही कुछ सामने आया है बहराइच से जहाँ एक 14 वर्षीय मासूम को बलि चढाने के प्रयास की सनसनीखेज़ वारदात सामने आई है वक़्त रहते मासूम ने तो भागकर अपनी जान बचा ली लेकिन अब पुलिस पुरे मामले पर पर्दा डालने की कोशिशें करती नज़र आ रही है.दिल को दहला देने वाली ये घटना थाना रामगाव इलाके की है जहाँ इस 14 वर्षीय मासूम के गाँव के ही शख्स ने तांत्रिक के कहने पर बलि चढाने का मन बना लिया था.तांत्रिक ने आरोपियों को बलि के बाद ज़मीन में गड़ी अकूत दौलत मिलने का झांसा दिया था जिस लालच में अंधविश्वासियों ने एक मासूम को मौत के घाट उतारने की योजना बना डाली।
माँ बाप की मौत के बाद 14 वर्षीय राधेश्याम अपनी दो बहनो के साथ रामगाव इलाके के गुलरिया गाँव में अपने ननिहाल में रहता है जानकारी के मुताबिक बीती 21 सितम्बर को गाँव का ही गोविन्द उसे अपने साथ बहला फुसला कर अपने घर ले गया और उसे ढेर सारी दौलत की लालच देकर तांत्रिक से हवन वगैरह करवाया.पीड़ित ने बताया की तांत्रिक ने उसकी बलि के बदले आरोपी को ज़मीन में गड़ी दौलत दिलाने की बात कही थी
जिसे उसने भी सुन लिया था उधर भांजे के दिनभर घर न पहुचने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की तो किसी तरह पीड़ित का मामा आरोपी के घर जा पहुचा.परिजनों के मुताबिक उन्हें देख तांत्रिक डर कर भाग गया जिसके बाद पीड़ित वहां से भाग कर अपने घर चला आयाl जिसपर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण रवींद्र सिंह द्वारा बताया गया कि प्रकरण संज्ञान में आने पर वादी उपरोक्त के तहरीर पर थाना रामगांव में अभियोग संख्या 231/18 धारा 364 भादवि पंजीकृत कर 01 अभियुक्त को झिंगहा घाट क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया है।तांत्रिक की तलाश की जा रही है।जल्द ही गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

खबरें और भी हैं...

Leave a Comment

Are you human? Please solve:Captcha