बस्ती : सीएमओ ने किया सीसी  का आकस्मिक निरीक्षण, दिये ये निर्देश

व्यवस्थाओं को देख जताया संतोष 

फोटो-निरीक्षण करते सीएमओ

हर्रैया, बस्ती ।मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर आरपी मिश्रा ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरैया का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान  उन्होंने अभिलेखों के अलावा उपस्थित पंजिका तथा वार्डो का निरीक्षण किया। अधीक्षक डाक्टर बीके शुक्ला द्वारा बताई गई  समस्याओं से भी रूबरू होते  हुए जल्द ही समस्याओं से निजात दिलाने का आश्वासन भी दिया।

 मुख्य चिकित्सा अधिकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हर्रैया  

में अचानक पहुंचे। पहुंचते ही उन्होंने साफ सफाई के अलावा वार्डों तथा आपरेशन रूम का निरीक्षण किया।वार्डों को प्रसूताओं से भरा देख उन्होंने अधीक्षक सहित पूरे स्टाफ की तारीफ करते हुए कहा कि पूरे स्टाफ की मेहनत और लगन का प्रतिफल है कि सभी वार्ड प्रसूताओं से भरे हुए हैं। अधीक्षक डाक्टर बीके शुक्ला ने उन्हें बताया कि अस्पताल में वार्ड , चिकित्सकों तथा सफाई कर्मचारियों की बेहद कमी है। सीएमओ ने उन्हें आश्वासन दिया कि जल्द ही यहां पर चिकित्सकों तथा सफाई कर्मचारियों की तैनाती कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि वार्ड की समस्या के समाधान के लिए ऊपरी तल पर अतिरिक्त वार्ड बनवाने के लिए शासन स्तर से समस्याओं से अवगत कराया जाएगा । अधीक्षक ने बताया कि यहां पर वलो बोल्टेज की समस्या बनी रहती है जिससे आपरेशन के दौरान भारी असुविधा होती है‌।

 सीएमओ ने कहा कि हमारे स्तर से जितनी समस्याओं का समाधान होना है उन सभी समस्याओं का समाधान जल्द करा दिया जाएगा।इस मौके पर डाक्टर आरके सिंह, डाक्टर अभय सिंह,एच ई ओ , ओमप्रकाश यादव के अलावा अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...