भाकियू ने आवारा पशु से निजात को एसडीम को सौंपा ज्ञापन

भास्कर समाचार सेवा सिकंदराबाद। भारतीय किसान यूनियन ने आवारा पशुओं की समस्याओं से निजात को एसडीएम सिकंदराबाद को ज्ञापन सौंपकर निस्तारण की मांग की है।
बुधवार की दोपहर भारतीय किसान यूनियन चौधरी विनेश के नेतृत्व में एसडी एम कार्यालय पहुंचकर एसडीएम को 2 सूत्रीय ज्ञापन सौंपते हुए आवारा पशुओं की समस्या के बारे में अवगत कराते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में आवारा पशुओं की समस्या विकराल रूप धारण करती जा रही है। आवारा पशु फसलों को भारी नुकसान पहुंचा रहे हैं। उन्होंने इस समस्या से जल्द से जल्द निस्तारण के लिए आवारा गोवंश को गौशालाओं में भेजने के लिए प्रभावशाली कदम उठाने की मांग की। साथ ही उन्होंने क्षेत्र के गांवों में बिजली की मोटर चोरी व नलकूपों को निशाना बना रहे अज्ञात चोरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इस दौरान टीनू चौधरी तेजवीर सिंह श्रीपाल सिंह सुनील बृजपाल देवेंद्र सिंह जगतपाल सिंह प्रदीप चौधरी देवेंद्र सिंह लोकेंद्र सिंह आदि किसान मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...