भाकियू ने एफसीआई को मजबूत करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा


भास्कर ब्यूरो

बिजनौर। भाकियू ने एफसीआई को मजबूत करने की मांग करते हुए ऐसा न होने पर सरकार से आरपार की लड़ाई लडने की चेतावनी दी। भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारी कलेक्ट्रेट पहुंचे और प्रधानमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन एसडीएम सदर विक्रमादित्य मलिक को सौंपा। ज्ञापन में कहा कि सरकार एफसीआई को समाप्त करना चाहती है। इसी के चलते एफसीआई के अधिकार कम किए जा रहे हंै।

उन्होंने सरकार से मांग की कि एफसीआई को सशक्त व मजबूत बनाया जाए तथा खाद्यान्न की अधिक से अधिक खरीद एफसीआई के द्वारा की जाए। मांग पूरी न होने पर सरकार से आर-पार की लड़ाई लडने की चेतावनी दी गई। ज्ञापन देने वालों में जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह सहित दर्जनों लोग शामिल रहे।

खबरें और भी हैं...