

भास्कर समाचार सेवा
सिकंद्राबाद। बहुजन समाज पार्टी ने नगर पालिका चुनाव के लिए हाजी इरशाद उर्फ भोलू की पत्नी पूर्व चेयरमैन को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। जिससे कार्यकर्ताओं में भारी खुशी है।
जैसे-जैसे नामांकन प्रक्रिया नजदीक आती जा रही है। पार्टियां अपना प्रत्याशी घोषित करती जा रही है। शुक्रवार को जिला अध्यक्ष कमल राजा ने नगर पालिका सिकंदराबाद चुनाव के लिए हाजी इरशाद उर्फ भोलू की पत्नी पूर्व चेयरमैन हज्जन बब्बो परवीन को अपना चेयरमैन प्रत्याशी घोषित किया है। आपको बताते चलें कि इससे पूर्व भी हाजी इरशाद की पत्नी हज्जनबब्बो परवीन बसपा से ही जीतकर नगर पालिका चेयरमैन थी। उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान काफी विकास कार्य किए थे। इस बार सामान्य सीट होने पर पार्टी ने हाजी इरशाद उर्फ भोलू की पत्नी हज्जन बब्बो परवीन को दोबारा अपना प्रत्याशी घोषित किया है । जिससे कार्यकर्ताओं में भारी खुशी की लहर है ।वहीं सपा ने मोहम्मद इदरीश गाजी को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। भारतीय जनता पार्टी ने अभी तक अपना प्रत्याशी घोषित नहीं किया है। इसका लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे ।












