
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कोविड-19 की टीम इलेवन के साथ मीटिंग के दौरान ये स्पष्ट कर दिया कि प्रदेश में लॉकडाउन नहीं लगेगा CM ने अफसरों को चेताते हुए कहा कि न तो तालाबंदी करेंगे न ही हम जनता को मरने नहीं देंगे। कहा कि बेड की शिकायत नहीं मिलनी चाहिए। आवश्यकतानुसार प्राइवेट अस्पतालों और मेडिकल कॉलेजों का टेकओवर करें। योगी ने जिलों में टेस्टिंग, ट्रेसिंग और ट्रीटमेंट पर जोर दिया।













