दिल्ली : शादीशुदा जोड़े के कमरे में पंखे से लटके मिले शव, सुसाइड नोट में लिखा…

नई दिल्ली: दक्षिणी दिल्ली के तुगलकाबाद इलाके में रविवार को एक से पुलिस को पति-पत्नी के शव पंखों से लटके मिले। पुलिस ने कहा कि तुगलकाबाद में रविवार अपरान्ह लगभग 2.30 बजे दीपक (40) और उनकी पत्नी ममता (28) के छत से लटके शव मिलने के बाद उनके एक पड़ोसी ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शवों को पंखों से नीचे उतारा।

पुलिस उपायुक्त चिन्मय विस्वाल ने कहा

‘पुलिस की एक टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर देखा कि उनके घर पर बाहर से कुंडी लगी थी। कमरे में उनके शव पंखों से लटके हुए खिड़की से दिख रहे थे।’ दीपक और ममता अलग-अलग कमरे में लटके मिले। एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है जिसे कथित रूप से दीपक ने लिखा था। पत्र में उन्होंने लिखा कि वह आत्महत्या कर रहे हैं और उसके लिए कोई जिम्मेदार नहीं है।

इनके परिवार में उनका बेटा दिव्यांश (11) और बेटी त्रिशा (8) हैं। दोनों बच्चे दीपक की पहली पत्नी से हैं। उनकी पहली पत्नी की मौत 2017 में हो गई थी। नाम ना छापने की शर्त पर एक पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘प्रथमदृष्टया ऐसा लग रहा है कि पहले दीपक ने अपनी पत्नी की हत्या की और उसके बाद आत्महत्या कर ली।’

आपको बता दें कि 1 जुलाई को ही दिल्ली के बुराड़ी स्थित संतनगर में एक ही परिवार के 11 सदस्यों के शव घर के अंदर फंदे से लटकते मिले थे। इसे सामूहिक आत्महत्या का मामला माना जा रहा है। भाटिया परिवार के छोटे बेटे ललित भाटिया के डायरी से मिली जानकारी के आधार पर इन सभी मौतों को धार्मिक कारण (मोक्ष प्राप्ति) से जोड़कर देखा जा रहा है।

खबरें और भी हैं...

Leave a Comment

Are you human? Please solve:Captcha