बेवफाई से खफा युवक ने उठाए खौफनाक कदम….छत से नीचे फेंककर पत्नी की हत्या

-घटना के कुछ ही घंटों में हत्यारोपी गिरफ्तार
-काम पर जाता पति तो लखनऊ निकल जाती पत्नी

भास्कर ब्यूरो
कानपुर देहात। रनियां में रविवार को सनसनीखेज वारदात सामने आई है। एक युवक ने अपनी ही पत्नी को पीटकर छत से नीचे फेंक कर मार डाला। इस घटना की वजह पत्नी की बेवफाई बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी को घटना के कुछ ही घंटों के भीतर गिरफ्तार कर लिया है।
घटना थाना रनियां क्षेत्र के किशरवल गांव की है। उन्नाव के हसनगंज निवासी शिव सुमिरन शर्मा ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि बेटी रीता शर्मा (32) की उसके पति रिषभ शर्मा ने मारपीट के बाद छत से धक्का देकर हत्या कर दी। पुलिस ने तहरीर लेकर रिपोर्ट दर्ज की। घटना के आरोपी रिषभ शर्मा को उसके घर से ही धर दबोचा। गिरफ्तारी के साथ ही पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या से संबंधित साक्ष्य संकलित किए। जिसमें खून से सनी ईंट, प्लास्टिक का डंडा, खून लगे कपड़े (पैंट) बरामद किए हैं।

मृतका रीता शर्मा की फाइल फोटो
——
पति काम पर जाता तो पत्नी लखनऊ निकल जाती
पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने बताया कि वह पिकअप चलाता है। जब वह गाड़ी लेकर काम से निकल जाता था तो उसकी पत्नी लखनऊ में अय्याशी करने चली जाती थी। जब उसे काल करते तो लखनऊ में होने की बात कहती। कई बार मना करने के बाद भी वह नहीं मान रही थी। इसी बात पर विवाद होता था। रिषभ का कहना है कि पत्नी की चरित्रहीनता से आजिज आ गया था। उसके मां बाप को भी सब बता चुका था लेकिन कोई फर्क नहीं पड़ा। उसकी आदतों में कोई सुधार नहीं हो रहा था।
—–
बयान-
पत्नी के अवैध संबंधों के शक में युवक ने उसकी हत्या कर दी है। घटना में तत्काल हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।- संजय सिंह, सीओ अकबरपुर

खबरें और भी हैं...

Leave a Comment

Are you human? Please solve:Captcha