पति की इश्कबाजी से तंग पत्नी ने जहर खाकर नश्वर संसार से किया अलविदा…..मोबाइल की चैटिंग ने बढ़ाई दूरियां

* मृतका के भाई ने बहनोई पर लगाया जहर खिलाकर मार डालने का आरोप।

सरसौल,कानपुर।इश्क का भूत किस तरह चढ़ जाता है कि उसे न तो अपने उम्र की चिंता होती है न ही वयस्क होते बच्चो की और न ही समाज,रिश्तेदार, परिवार,घर यहां तक की पत्नी की भी उसे कोई फ़िक्र नहीं होती कि लोग क्या कहेंगे…..ऐसा ही एक मामला थाना महाराजपुर क्षेत्र अंतर्गत का है जहां दो वयस्क बच्चों के पिता की पड़ोसन से इश्क बाजी इतनी बढ़ गई कि उसकी पत्नी ने जहर खाकर अपनी जीवन लीला खत्म कर पति को उसके चल रहे प्रेम प्रसंग में लिप्त बने रहने के लिए खुली छूट देकर इस नश्वर संसार से अलविदा कर चली गई।

महाराजपुर क्षेत्र कस्बा की रहने वाली एक ब्यूटी पार्लर तथा जन सेवा केंद्र का संचालन करते वाली महिला से पति का प्रेम प्रसंग परवान चढ़ने की वजह से पत्नी अपने पति के मोबाइल फोन व उस पर और नजर रखने लगी।इस संदर्भ में पत्नी ने दो दिन पूर्व पति के मोबाइल फोन से उस महिला प्रेमिका व पति के बीच हुई चैटिंग को अपने मोबाइल फोन पर ट्रांसफर कर लिया।
तब से दोनों के बीच विवाद और बढ़ गया।

बताया जाता है कि मृतका के बेटे का शनिवार को फ़ूड प्वाइजनिंग की वजह से रामादेवी स्थित एक हॉस्पिटल में इलाज चल रहा था जहां पत्नी खाना देने आई थी तभी उसने पति को महिला प्रेमिका के साथ देख लिया तो क्रोधित होकर रामादेवी स्थित एक बीज भंडार की दुकान से लिक्विड वाला कीटनाशक लेकर पूरी सीसी पी लिया।रस्ते में ही तबियत बिगड़ने पर उसने मायके में फोन करके जानकारी दी।इधर स्थानीय लोगों ने उसको गंभीर हालत में उसी अस्पताल ले गए जहां उसके 18 वर्षीय बड़े बेटे का इलाज चल रहा था।चिकित्सकों द्वारा जवाब मिल जाने के बाद
एक और नजदीकी अस्पताल के ले गए वह भी जनाब मिल जाने के बाद एक और अस्पताल ले गए जहां इलाज के दौरान शनिवार की देर शाम उसकी मौत हो गई।

जब पत्नी की मौत की सूचना मिलने के बाद पति तो अस्पताल पहुंचा लेकिन अन्य परिजन नहीं पहुंचे।
मौत की सूचना मिलने पर रविवार को मृतका के प्रतापगढ़ निवासी भाई ने महाराजपुर पुलिस को तहरीर देते हुए अवगत कराया कि उसकी बहन का विवाह महाराजपुर क्षेत्र के एक कस्बा के रहने वाले युवक से हुआ था। विवाह के कई वर्षों तक तो सब कुछ ठीक ठाक चलता रहा लेकिन पिछले दो वर्ष से उसके बहनोई की आदतें खराब होने लगी तो बहन व बहनोई में विवाद होने लगा। जिसके कारण बहनोई ने बहन को जहर खिला कर मार डाला।

पुलिस ने तहरीर के आधार शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है।  थाना प्रभारी निरीक्षक महाराजपुर ने बताया कि मृतका के भाई ने तहरीर दी है जिसमें बहनोई का पड़ोस की महिला से प्रेम प्रसंग चल रहा था जिसका विरोध बहन करती थी।इसी कारण बहनोई ने बहन को प्रेम प्रसंग की बाधक न बने इस लिए जहर खिला कर मार डाला है।

खबरें और भी हैं...

Leave a Comment

Are you human? Please solve:Captcha