शहर की मस्जिदों में हुई अलविदा की नमाज, देश की खुशहाली को माँगी गयीं दुआयें

समाजवादी नेता फकरे अहमद शोबी ने लोगों से गले मिलकर दी मुबारकबाद

भास्कर समाचार सेवा शुक्रवार को अलविदा जुमा की नमाज शहर की मस्जिदों में अदा की गयी। शहर की जामा मस्जिद में दोपहर लगभग डेढ़ बजे व मदरसा कादरी में लगभग 2 बजे अलविदा की नमाज अदा की गयी। यहां सेकड़ों नमाजियों ने नमाज अदा की। नमाज अदा करने के साथ रोजेदारों ने मुल्क की खुशहाली और आपसी भाईचारे के लिए दुआ की। नमाज़ के बाद नमाजियों को बताया गया कि रोजा, सहरी और इफ्तार की फजीलत खत्म हो रही है। अब इबादत के अंतिम पलों की कद्र करें और गलतियों की माफी मांगे। खुदा की बारगाह में सजदा करें। नमाज के बाद समाजवादी नेता फकरे अहमद शोबी ने लोगों से गले मिलकर मुबारकबाद दी।
अलविदा जुमा की नमाज को लेकर सुरक्षा के भी के चाक चौबंद इंतजाम किए गए । ईदगाह व मस्जिदों के बाहर पुलिस बल की भारी तैनाती की रही।
शहर की विभिन्न मस्जिदों में शान्तिपूर्वक नमाज अदा हुई लेकिन जामा मस्जिद के बाहर उस समय अफरातफरी का माहौल बन गया जब समाजबादी पार्टी के दो नेता आपस में भिढ़ गये। सूत्रों के अनुसारें नमाज के बाद जब नमाजी मस्जिद से बाहर निकल रहे थे उस समय जामा मस्जिद के चैराहे पर समाजवादी के दो नेता पूर्व मंत्री आबिद रजा और उनके समर्थक एवं समाजवादी के नेता फकरे अहमद शोबी लोगों से मिलने के लिए खड़े थे दोनों पक्षें में किसी बाता को लेकर विवाद हो गया जो धक्मा-मुक्की और गाली गलौच में बदल गया और हंगामा हो गया जिससे आसपास के लोगों की भीड़ लग गयी। इसी बीच सिटी मजिस्ट्रेट बृजेश कुमार और सीओ सिटी आलोक मिश्रा सहित पुलिस फोर्स पहुंच गए । पुलिस फोर्स ने भीड़ को तितर.बितर कर दिया। यह विवाद लगभग आधे घंटे तक चला जो अब पूरी तरह शांत करा दिया गया।

खबरें और भी हैं...