
गोरखपुर। बड़हलगंज कोतवाली बड़हलगंज-दोहरीघाट सरयू पुल से सोमवार की शाम एक युवती ने नदी में छलांग लगा दी। युवती को कूदता देख मुक्तिपथ पर मौजूद नाविकों ने बहादुरी का परिचय देते हुए समय रहते उसकी जान बचा ली।
शाम को बांसगांव इलाके की एक युवती ने पुल से बीच नदी में छलांग लगा दी। उसको नदी में कूदता देख मुक्तिपथ पर मौजूद नाविक कल्लू साहनी व महेश साहनी ने बिना देर किए नाव लेकर नदी की बीच धारा में उतर गये और नदी के बहाव में जीवन मृत्यु से संघर्ष कर रही युवती की जान बचाई। पूछने पर युवती ने बताया कि घर के किसी परेशानी की वजह से वह काफी आहत थी। इसी वजह से वह टैंपो से बड़हलगंज आ पहुंची और मानसिक तनाव की वजह से नदी में कूदकर जान देने की कोशिश की। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवती को सीएचसी ले जाकर ईलाज कराकर स्वजनों को सूचित की। कोतवाली पहुंचकर स्वजन उसे घर ले गए।













