मेरे पति की तुम हत्या कर दो, तो मैं ‘तुम्हारी दासी बन जाऊंगी

नई दिल्ली: गुजरात के अहमदाबाद में रिश्तों को तार-तार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने अपने ही पति की हत्या का साजिश रची है और इस हत्या में उसका साथ दिया उसकी रिश्ते की बहन के पति ने। महिला ने अपनी रिश्ते की बहन (कजिन) के पति हरीश को अपने मोहपाश में फंसाया और फिर उसके साथ मिलकर अपने पति की हत्या की। आरोपी महिला का नाम शिल्पा पांचाल है, जबकि आरोपी शख्स का नाम हरीश पांचाल है।

क्या कहती है  पुलिस 

पुलिस ने बताया कि बुधवार को सोला में जगतपुर के पास दिलीप की लाश मिली है। उसकी हत्या गला काटकर की गई है। पुलिस ने इस केस को सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हल किया है। पुलिस के हाथ एक मोटरसाइकिल की सीसीटीवी फुटेज लगी थी।

पुलिस ने बताया कि उन्होंने शिल्पा और हरीश को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने दोनों को सोला पुलिस स्टेशन को हैंडओवर कर दिया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि शिल्पा का संबंध पिछले दो सालों से गोपाल गोहिल के साथ था। वह अपने पति के छुटकारा चाहती थी और गोहिल के साथ शादी करना चाहती थी।

पुलिस अधिकारी ने बताया 

शिल्पा ने गोहिल से अपने पति की हत्या करने को कहा, लेकिन वो तैयार नहीं हुआ। इसके बाद शिल्पा ने अपनी रिश्ते की बहन के पति हरीश को सेड्यूस किया और उसे अपने पति की हत्या करने को कहा। शिल्पा ने हरीश से कहा कि वो दिलीप की हत्या कर दे और वह जिंदगी भर उसके साथ रहेगी। जिसके बाद दोनों ने योजना बनाकर दिलीप की हत्या कर दी। क्राइम ब्रांच की मदद से पुलिस ने इस केस को हल कर लिया है। बता दें कि शिल्पा की 17 साल और 14 साल की दो बेटियां है, जबकि हरीश भी दो बच्चों का पिता है।

खबरें और भी हैं...

Leave a Comment

40 − = 38
Powered by MathCaptcha