
यतैन्द्र जैन की साफ-सुथरी छवि का भाजपा को मिल रहा लाभ
कस्बे के नगला भूड़ में वोट मांगते भाजपा प्रत्यासी यतैन्द्र जैन भास्कर समाचार सेवा
मैनपुरी/घिरोर। नगर निकाय चुनाव कस्बा घिरोर में पूरे शवाब पर पहुंच गया है। भाजपा सपा बसपा सहित अन्य दल जातिगत आकड़े के तहत अपनी-अपनी जीत सुनिश्चित मान कर चल रहे हैं। इधर वोटर अभी खामोश है। जैसे-जैसे चुनाव बढ़ता जायेगा वैसे-वैसे प्रत्याशियों की स्थिति साफ हो सकेगी। कस्बे के लोगों का रूझान शुरूआती दौर में भाजपा प्रत्याशी की तरफ देखा जा रहा है। मतदाताओं का भी कहना है कि कोरोनाकाल में जिस तरह से भाजपा सरकार ने गरीब व जरूरतमंद लोगों की खुलकर मदद करी थी। आज उसी का ही परिणाम है कि अधिकांश जातियों का रूझान भाजपा की तरफ देखा जा रहा है। इधर भाजपा प्रत्याशी यतेन्द्र कुमार जैन की कस्बे में छवि साफ सुथरी है। उनपर किसी भी तरह का कोई दाग नहीं है। वह निष्ठावान व गरीबों की मदद करने वाले व्यक्ति है। लिहाजा उन्होंने शुरूआती दौड़ से ही मतदाताओं पर पकड़ बना ली है। इसके अलावा सपा बसपा व अन्य दल दूसरे तीसरे चौथे की लडाई लड़ रहे हैं। अब लोगों को 4 मई का इंतजार है। जिस दिन वह किसके सिर पर जीत का ताज पहनाएगें।














NEET पेपर लीक विवाद: दिल्ली में आंदोलन के बाद छत्रपति संभाजीनगर पहुंचे CJP प्रमुख अभिजीत दिपके, गृह मंत्री अमित शाह से मांगा इस्तीफा