भोपाल के कोहेफिजा फ्लाईओवर पर बड़ा हादसा: पोल से टकराई स्कूल वैन, स्टाफ और बच्ची समेत कई बच्चे गंभीर रूप से घायल; चालक फरार

 

भोपाल: राजधानी भोपाल में गुरुवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। कोहेफिजा थाना क्षेत्र के फ्लाईओवर पर एक स्कूल वैन अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई। हादसे में वैन में सवार 5 से 6 बच्चे घायल हो गए, जबकि आगे की सीट पर बैठी स्कूल स्टाफ और एक बच्ची गंभीर रूप से घायल हुई हैं।

हादसे के बाद वैन चालक मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों और राहगीरों ने तुरंत वैन का दरवाजा खोलकर बच्चों और स्टाफ को बाहर निकाला तथा सभी घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। दुर्घटना के कारण कुछ देर तक यातायात प्रभावित रहा, जिसे बाद में वैन हटाकर सामान्य किया गया।

दुर्घटनाग्रस्त वैन पर “Sian International School” और “Bhopal Girls School” लिखा हुआ था, हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि वैन किस स्कूल के बच्चों को लेकर जा रही थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। फरार चालक की तलाश की जा रही है, जबकि सभी घायलों का अस्पताल में उपचार जारी है।

खबरें और भी हैं...

Leave a Comment

Are you human? Please solve:Captcha