यूपी: पेट्रो कैमिकल फैक्ट्री में विस्फोट, छह लोगों की दर्दनाक मौत, तीन लापता

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के बिजनौर में बुधवार सुबह एक पेट्रो कैमिकल फैक्ट्री में वैल्डिंग के समय विस्फोट होने से छह मजदूरों की मौत हो गई, जबकि दो मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गये. तीन मजदूर लापता बताए जा रहे हैं. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है.

बिजनौर के एएसपी ग्रामीण विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि बुधवार सुबह लगभग आठ बजे नगीना मार्ग स्थित मोहित पेट्रो कैमिकल मे विस्फोट हो गया. इस विस्फोट की चपेट मे आने से मजदूरों बालगोविंद, रवि, लोकेन्द्र, कमलवीर, विक्रांत और चेतराम की मौत हो गयी, जबकि गंभीर रूप से घायल दो मजदूरों को जिला अस्पताल लाया गया है. तीन मजदूर लापता बताए जा रहे हैं. अभी तक मिल रही जानकारी के अनुसार बायो गैस टैंक में वैल्डिंग के समय विस्फोट हुआ है.

पुलिस मामले की जांच में जुटी
टैंक में मीथेन गैस होने की जानकारी सामने आ रही है. बताया जा रहा है कि घटना के समय इस टैंक में कुल 11 लोग काम कर रहे थे. घटना की सूचना मिलते ही डीएम अटल कुमार राय और एसपी उमेश कुमार सिंह सहित तमाम अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गये. एएसपी श्रीवास्तव के अनुसार घटना की जांच की जा रही है.

खबरें और भी हैं...

Leave a Comment

74 + = 77
Powered by MathCaptcha