
- पुलिस अधीक्षक ने की कार्यवाही
प्रतापगढ़। जिले में अवैध शराब की बरामदगी के मामले में शराब माफिया के साथ पुलिस कर्मियों की सन्लिप्तता होने के मामले में पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर ने बड़ी कार्यवाही की है।
पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर ने सोमवार को प्रभारी निरीक्षक कुंडा देवेन्द्र प्रताप सिंह, हल्का इंचार्ज सब इंस्पेक्टर अजय कुमार सिंह और हथिगवां से उ0नि0 हंसराज दुबे को निलंबित कर दिया। इन पुलिसकर्मियों को निलंबित करने की वजह शराब माफियाओं के साथ सन्लिप्तता बताया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक की इस कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। बता दें कि पूर्व थानाध्यक्ष हथिगवां उ0नि0 उदय त्रिपाठी जो कि हाल ही में स्थानानंतरण पर एसटीएफ में गये हैं, के निलबंन व एंटी करप्शन जांच हेतु रिपोर्ट भेजी गयी है ।









