ईद की तैयारी में जुटे लोग, बाजारों में उमड़ा जनसैलाब


भास्कर समाचार सेवा
नजीबाबाद
।मुकद्दस रमजान में खुदा की इबादत करने वाले रोजेदार अब ईद त्योहार को मनाने की तैयारियों में जुट गए हैं। खरीदारी के लिए बाजारों में भीड़ देखी जा रही है।
नजीबाबाद और जलालाबाद में बाजार ईद की सेवइयां, मेवे, फलों से पट चुका है। दुकानों पर विशेषकर कपड़ा, इत्र, जूते-चप्पल, चूड़ी की दुकानों पर खरीदारों की भीड़ उमड़ रही है। दुकानदारों द्वारा ग्राहकों को लुभाने के लिए चीजों के दामों में कटौती दी जा रही है। असलम, मुस्तकीम, मो. दिलशाद ने बताया कि मुसलमानों के लिए ईद-उल-फितर का त्योहार उत्साहवर्द्धक होता है। हर मुस्लिम परिवार का छोटा-बड़ा सदस्य इस त्योहार पर अपने लिए कुछ न कुछ जरूर खरीदता है। रमजान के माह में अन्य महीनों के मुकाबले बाजारों से अधिक सामान खरीदा जाता है

खबरें और भी हैं...