
- रानीगंज व कंधई की भारी फोर्स मौके पर तैनात, मौके पर पहुँचे एसएसपी
प्रतापगढ़। कंधई थाना क्षेत्र के वारी खुर्द गांव में शुक्रवार को प्रातः पैसे के लेनदेन में 35 वर्षीय निर्मल पांडे सुत हरिहर पांडे की लाठी डंडे से पीट कर हत्या कर दी गई, जबकि उसका साथी 28 वर्षीय अनुराग सिंह पुत्र विजय सिंह निवासी लाल डिग्गी थाना कोतवाली सुल्तानपुर को बुरी तरह से घायल कर दिया। दोनों को मरा समझकर हमलावर सड़क के किनारे खेत में फेंक कर फरार हो गए। घटना की सूचना वहां आने जाने वालों को मिली तो इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही कंधई व रानीगंज थाने की पुलिस, क्षेत्राधिकारी पट्टी प्रभात कुमार व एडिशनल एसपी सुरेंद्र द्विवेदी मौके पर पहुंचे। गांव में भारी फोर्स तैनात है।
घटना के बारे में बताया जाता है कि निर्मल पांडे व सुल्तानपुर के अनुराग सिंह मदाना गांव के शीतला सरोज ने दोनों को बुलाया था, जहां पैसों के लेनदेन में शीतला सरोज व उनके साथियों ने लाठी डंडा व फावड़ा से दोनों को बुरी तरह से मार कर सड़क के किनारे खेत में फेंक कर फरार हो गए। उसके बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। लोगों में चर्चा है कि मृतक का काफी पैसा शीतला सरोज के पास था। निर्मल व अनुराग उसके पास गए थे, जहां दोनों पर हमला कर उन्हें मौत के घाट उतारने का प्रयास किया गया जिसमें निर्मल की मौत हो गई और अनुराग जिंदगी और मौत से जिला अस्पताल में जूझ रहा है। पुलिस हमलावर की तलाश कर रही है। समाचार भेजे जाने तक उसका पता नहीं चला है।












