बड़ी से बड़ी पेट की समस्याएं होंगी दूर, आज ही अपनाए ये उपाए

आज के दौर में लोगो को पेट की परेशानियां अधिक रहती है. सही भोजन न करना, जायदा तर बहार का खाना खाना, और समय पर नियमित भोजन न करना, इस सब से पेट की अक्सर परेशानिया रहती है बताते चले  पेट में गैस कठिनाई अक्सर हो जाती है। इससे लोग परेशान हो जाते हैं व बार बार चिकित्सक के पास भागते हैं। लेकिन पेट में गैस की समस्या को घरेलू नुस्खे व खाद्य पदार्थों से दूर किया जा सकता है।

इसके लिए खाने में मूंग, चना, मटर, अरहर, आलू, सेम, चावल, तथा तेज मिर्च मसाले युक्त आहार अधिक मात्रा में सेवन नहीं करना चाहिए। साथ ही जल्दी पचने वाले आहार जैसे सब्जियां, खिचड़ी, चोकर सहित बनी आटें की रोटी, दूध, तोरई, कद्दू, पालक, टिंडा, शलजम, अदरक, आवंला, नींबू आदि का सेवन ज्यादा करना चाहिए।इसके अतिरिक्त रोज खाली पेट एक सेब खाने से गैस, कब्ज और एसिडिटी जैसी पेट की समस्याएं दूर हो जाती हैं।

Image result for पेट की समस्याएं

अदरक पेट की समस्याओं के लिए बेहतरीन औषधि है। इसके नियमित सेवन से गैस, एसिडिटी, भूख न लगना आदि समस्याएं समाप्त हो जाती हैं।

पुदीना में एंटी इंफ्लामेंट्री व एंटीसेप्टिक गुण पाए जाते हैं। पेट में दर्द हो तो पुदीने का शर्बत या जूस बनाकर पीने से फायदा होता है। नींबू का सेवन पेट के लिए बहुत लाभकारी होता है।

रोजाना खाली पेट गुनगुने पानी में नींबू निचोड़ कर पीने से कब्ज नहीं होती है।

पपीता में फाइबर अधिक मात्रा में पाया जाता है। यदि आपको पाचन तंत्र से जुड़ी कोई समस्या हो तो खाने के बाद पपीता का सेवन करें।

अजवाइन भी पेट के लिए औषधि का कार्य करता है। अजवाइन को चबाकर खाएं व उसके बाद एक कप गर्म पानी पी लें, पेट दर्द अच्छा हो जाएगा। हर दिन एक ग्लास दूध पिएं। गरिष्ठ वमसालेदार भोजन से बचें।

 

खबरें और भी हैं...

Leave a Comment

Are you human? Please solve:Captcha