
भास्कर समाचार सेवा
सहारनपुर। हकीकत नगर स्थित आईएमए भवन कें सभागार में आईएमए के तत्वाधान में एक सभा का आयोजन किया गया जिसका संचालन डॉ पंकज खन्ना ने किया आईएमए अध्यक्ष डॉ सुभाष सहगल सचिव डॉ अवनीश सिंघल के नेतृत्व में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन और इंडियन डेंटल एसोसिएशन के तकरीबन 300 से ऊपर डॉक्टर्स ने आने वाले मेयर चुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशी डॉ अजय कुमार सिंह को निर्विरोध पूर्ण समर्थन देने का ऐलान किया। अध्यक्ष डॉक्टर सुभाष सहगल ने बताया की डॉ अजय कुमार सिंह डॉक्टर्स का अपना चेहरा है और ऐसा लगता है जैसे हर डॉक्टर मेयर का चुनाव लड़ रहा है इसी क्रम में सचिव डॉ अवनीश सिंघल ने भी सभी चिकित्सकों से डॉ अजय कुमार सिंह में विश्वास रखने का अनुरोध किया। अध्यक्ष डॉक्टर सुभाष सहगल ने डॉ अजय कुमार सिंह का माल्यार्पण किया तथा डॉ चारू सिंघल ने श्रीमती रीटा सिंह का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस अवसर पर मेयर प्रत्याशी डॉ अजय कुमार सिंह तथा अन्य डॉक्टर जैसे डॉक्टर मोहन सिंह डॉक्टर मोहन पांडे डॉक्टर जयपाल चंद डॉक्टर आरएन बंसल डॉक्टर रजनीश दाहूजा डॉक्टर सौम्या जैन डॉक्टर संजीव मिगलानी डॉक्टर संजीव अग्रवाल डॉक्टर नीरज आर्य डॉ रजनीश सिंघल ड़ा रविकांत निरंकारी डॉ महेश ग्रोवर डॉ अनुपम मलिक डॉक्टर पीयूष जैन डॉक्टर समित जैन डॉक्टर हिमांशु गुप्ता डॉक्टर पूनम मखीजा डॉ रेनू सिंघल डॉक्टर नैना मिगलानी डॉ चारू सिंघल डॉक्टर तूलिका गोयल आदि मौजूद रहे














NEET पेपर लीक विवाद: दिल्ली में आंदोलन के बाद छत्रपति संभाजीनगर पहुंचे CJP प्रमुख अभिजीत दिपके, गृह मंत्री अमित शाह से मांगा इस्तीफा