अंडर वर्ल्ड के भाई ने किया शिवपाल यादव का स्वागत, अखिलेश की बढ़ी चिंता 

लखनऊ ; समाजवादी सेक्यूलर मोर्चा के संस्थापक शिवपाल यादव अपनी राजनैतिक महत्वकांक्षाओं को पूरा करने में कोई कोर-कसर छोड़ने के मूड में नजर नहीं आ रहे। इसकी बानगी रविवार को राजधानी लखनऊ में आयोजित एक कार्यक्रम में देखने को मिली।

कार्यक्रम में पहुंचे शिवपाल यादव का स्वागत अंडरवर्ल्ड डॉन अबू सलेम के भाई अबुलजैश अंसारी ने किया। यही नहीं दोनों ने एक साथ मंच भी साझा किया।

बताते चलें कि समाजवादी पार्टी अबुलजैश अंसारी की सामाजिक कार्यकर्ता के तौर पर सामाजिक पहचान होते हुए भी किनारा करती रही है। हालांकि शिवपाल कभी इसके पक्ष में नजर नहीं आए। अब जबकि शिवपाल स्वयं एक पार्टी का गठन कर चुके हैं तो वह अपने सभी पुराने संबंधों के जरिए इसे और मजबूत करने में जुटे हुए हैं। हालांकि शिवपाल यादव के इस कदम के बाद चर्चाओं का दौर एक बार फिर जारी है।

समाजवादी सेक्युलर मोर्चा के 14 मंडल प्रभारियों की सूची जारी

समाजवादी पार्टी में अपनी उपेक्षा के चलते समाजवादी सेक्युलर मोर्चा बनाने वाले शिवपाल सिंह यादव ने सोमवार को पार्टी के 14 मंडल प्रभारियों की सूची जारी की है।

प्रकाश राय को इलाहाबाद मंडल का प्रभारी बनाया गा है। जबकि रामदर्शन यादव को आजमगढ़ मंडल की जिम्मेदारी दी गई है। रघुराज सिंह को कानपुर मंडल और देवेंद्र गुप्ता को आगरा मंडल का प्रभारी बनाया गया है।
इसके अलावा एमपी यादव को गोरखपुर, प्रेम प्रकाश फैजाबाद, रक्षपाल सिंह अलीगढ़, विष्णुपाल सिंह उर्फ नन्हू राजा झांसी, देवेन्द्र सिंह वाराणसी, राम सिंह यादव लखनऊ, बाबूराम निषाद बस्ती, फरहत मियां बरेली, जय सिंह मिर्जापुर व मेरठ का मंडल प्रभारी जय सिंह को बनाया गया है।

गौरतलब है कि समाजवादी सेक्युलर मोर्चा बनाने के बाद से ही शिवपाल यादव लगातार पार्टी के विस्तार में लगे हुए हैं। इसी क्रम में जहां वे पुराने समाजवादियों को मोर्चे जोड़ रहे हैं वहीं संगठन का भी विस्तार कर रहे हैं। इससे पहले उन्होंने समाजवादी सेक्युलर मोर्चा के नौ प्रवक्ताओं की लिस्ट जारी की थी।

खबरें और भी हैं...

Leave a Comment

13 − = 10
Powered by MathCaptcha