सिल्वर शाइन स्कूल ने कराटे के साथ किया न्यू सेशन शुरू

भास्कर समाचार सेवा

गाजियाबाद। शास्त्रीनगर इलाके के महेंद्र एन्कलेव स्तिथ सिल्वर शाइन स्कूल ने कराटे के साथ न्यू सेशन की शुरुआत क्र दी है। स्कूल के वार्षिक परीक्षा समाप्त हो गई है और विद्यार्थियों ने आगामी कक्षा मे प्रवेश लिया है l स्कूल मैनेजर प्रियदर्शन वशिष्ट ने बताया कि आज के दौर में पढाई के साथ-साथ बच्चों के लिए स्पोर्ट्स भी बहुत जरूरी है, जिसके लिए कराटे एक अच्छा विकल्प है l कराटे सीखने से शारीरिक एवं मानसिक विकास के साथ साथ आत्म-विश्वास भी बढ़ता है l
डायरेक्टर डॉक्टर मिथिलेश शर्मा ने बताया कि यह प्रशिक्षण लकड़ियों के लिए बहुत आवश्यक है l इसको सीखने से वह अपनी आत्म रक्षा कर सकती है और किसी भी मनचले को सबक सिखा सकती हैं l सिल्वर शाइन स्कूल में 4th क्लास से 12th क्लास के स्टूडेंट्स को यह प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जिसके मुख्य कोच कृष्ण रावत हैं और गर्ल्स कोच राधा चौधरी हैं l आपको बता दें सिल्वर शाइन स्कूल के बच्चे पिछले साल 2022 में आयोजित हुई स्तरीय, राज्यस्तरीय कराटे चैम्पियनशिप में कई मेडल जीत कर अपने देश, अभिभावकों एवं स्कूल का नाम रोशन कर चुके हैं l इस अवसर पर स्कूल की इंग्लिश काउंसलर मनाली वशिष्ट ने सभी को हार्दिक शुभकामनाएं दीं एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना कीl

खबरें और भी हैं...