चोरी के गिरोह के सरगना सहित छः गिरफ्तार व चोरी के जेवरात बरामद

भास्कर समाचार सेवा
साहिबाबाद।
थाना शालीमार गार्डन पुलिस व स्वाट टीम ट्रांस हिंडन जोन ने मिलकर सरगना सहित छः चोरो को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है तथा इनके पास हुंडई एक्सेंट कार नशीली गोलियां तथा छः मुकदमों से संबंधित जेवरात आदि बरामद किए गए हैं।


डीसीपी विवेक चन्द्र यादव ने बताया कि थाना शालीमार गार्डन की पुलिस चेकिंग कर रही थी। चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर फ्लैट में चोरी करने वाले वसीम उर्फ लंबू गैंग के सदस्यों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई। मुखबिर ने बताया था कि प्लेट में चोरी करने वाले वसीम गैंग के अन्य सदस्य एक हुंडई एक्सेंट कार संख्या डीएल1सी जैड 2047से शालीमार गार्डन की ओर आने वाले हैं। सूचना पर थाना शालीमार गार्डन पुलिस ने डीएवी तिराहा लोहिया पार्क पर सफेद रंग की हुंडई एक्सेंट कार को जांच के लिए रोका। इसमें रोशन पुत्र विनोद पासवान निवासी जी 324 जहांगीर पुरी थाना जहांगीरपुरी दिल्ली वह मोहम्मद अली पुत्र मयुद्दीन निवासी झुग्गी सिटी पार्क थाना जहांगीरपुरी दिल्ली को गिरफ्तार किया गया। इन दोनों की निशानदेही से वसीम गैंग के चार अन्य बदमाशों को गिरफ्तार किया गया। जिनके नाम अलाउद्दीन पुत्र सलाउद्दीन निवासी 32/64 ब्लॉक त्रिलोकपुरी थाना मयूर विहार दिल्ली मूल पता ग्राम सहसपुर थाना सोहरा जनपद बिजनौर उत्तर प्रदेश, जावेद पुत्र मोहम्मद अकबर निवासी मछली बाजार कादरी मस्जिद के सामने थाना धामपुर जनपद बिजनौर, विकास जायसवाल पुत्र उमेश चौधरी निवासी जी 347जहांगीर पुरी दिल्ली सुरेश पुत्र हैत निवासी 63/4188 रेगर पुरा करोल बाग दिल्ली वसीम अकरम पुत्र मोहम्मद इजहार निवासी जहांगीरपुरी झुग्गी दिल्ली को भोपुरा डीएलएफ कट पर चोरी के माल सहित गिरफ्तार किया गया।


गैंग का सरगना वसीम उर्फ लंबू बंगाल जा रहा था सूचना मिली इंदिरा गांधी एयरपोर्ट से बृहस्पतिवार की सुबह एयरपोर्ट सुरक्षा के साथ मिलकर गिरफ्तार कर लिया था वसीम पर दिल्ली में अलग-अलग थानों में 118 मुकदमा पंजीकृत हैं इस गिरोह के फरार 2 लोग रफीक और असलम की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। गिरफ्तार सही बदमाशों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।
पुलिस की पूछताछ में गिरफ्तार बदमाशों ने बताया कि दिल्ली से पेशेंट कार में आकर वह बंद पड़े फ्लैट और दुकानों की रैकी करते हैं और मौका मिले तो ताला तोड़कर चोरी करते हैं। यहां से प्राप्त जेवरात आदि को किसी मध्यस्थ के जरिए बेच देते हैं या कभी-कभी खुद ही बेच देते हैं। गाजियाबाद के छह थाना क्षेत्रों चोरी की वारदात को अंजाम दे चुके है चोरी में प्रयोग करने वाले औजार भी इन से बरामद हुए हैं ।इनमें से रफीक वसीम असलम यह तीनों आपस में बांग्ला भाषा में बात करते थे और यह लोग आपस में रिश्तेदार भी हैं


इनसे 6 जोड़ी धातु की अंगूठी, चार पीली धातु की गले की चेन, एक सोने का टोकस, 2 जोड़ी पीली धातु के धातु के सिक्के जिन पर लक्ष्मी गणेश की आकृति छपी है बरामद हुई है।

खबरें और भी हैं...