
भास्कर समाचार सेवा
मैनपुरी। कुरावली नगर निकाय चुनाव में सपा भाजपा की कड़ी टक्कर देखी जा रही है। जिसमें हर जातियों का रूझान सपा प्रत्याशी अमृता गुप्ता की तरफ ज्यादा देखा जा रहा है। सपा प्रत्याशी को अपना सजातिय वोट के अलावा यादव, मुस्लिम, दलित के अलावा अन्य सर्वण जातियों का वोट खुलकर मिल रहा है। भाजपा प्रत्याशी को विकास कार्य न कराने व जनता की मूलभूत सुविधाओं का ख्याल न रखने का खामियाजा भुगतना पड़ेगा। सपा प्रत्याशी की लोगों में अच्छी पकड़ है जिससे वह शुरूआती दौर में सभी दलों से आगे चल रही है। जैसे-जैसे चुनाव बड़ता जाएगा वैसे-वैसे उनकी स्थिति में बेहतर सुधार आयेगा। सपा ने नगर पंचायत के लिए निष्ठावान प्रत्याशी अमृता गुप्ता के रूप में कस्बा वासियों को दिया है। इधर मतदाताओं का भी रूझान सपा की तरफ ज्यादा देखा जा रहा है। लोग तो दबी जुवान से अमृता को चैयरमैन मान चुके हैं। अब लड़ाई दूसरे और तीसरे नंबर की अन्य दल लड़ रहे हैं। चार मई को पूरा कस्बा सपा मय हो जाएगा।












