वाराणसी दौरे पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव : बीमार कार्यकर्ताओं का हाल जानने और शोक जताने पहुंचे, भव्य स्वागत

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव मंगलवार (3 नवंबर) को वाराणसी के दौरे पर पहुंचे हैं. दोपहर 12:00 बजे वाराणसी एयरपोर्ट पहुंचने के बाद वह जनपद के विभिन्न इलाकों में जाकर पार्टी कार्यकर्ताओं और उनके परिवारों से मुलाकात कर रहे हैं. सपा प्रमुख का यह पूरा दौरा पार्टी कार्यकर्ताओं का दुख-दर्द बांटने और उनका हाल-चाल जानने से जुड़ा हुआ है.

कार्यकर्ताओं का दुख-दर्द बांटने पहुंचे अखिलेश

सपा के वाराणसी जिलाध्यक्ष लक्कड़ यादव के अनुसार, बीते दिनों पार्टी के सक्रिय पदाधिकारी राजेश यादव का दुखद निधन हो गया था, जिनके परिजनों से मिलकर सांत्वना देने अखिलेश यादव उनके घर पहुंच रहे हैं. इसके अलावा, पार्टी के पुराने और समर्पित कार्यकर्ता सतीश फौजी गंभीर रूप से बीमार चल रहे हैं; सपा प्रमुख उनके स्वास्थ्य का हाल-चाल लेने और परिवार का हौसला बढ़ाने जाएंगे. दौरे के दौरान वह एक दुर्घटना में घायल सपा कार्यकर्ता से भी मुलाकात करेंगे.

पोस्टर-बैनर से पटा शहर, कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह

अखिलेश यादव के आगमन को लेकर वाराणसी में समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है. एयरपोर्ट से लेकर शहर के प्रमुख मार्गों तक सपा प्रमुख के स्वागत में बड़े-बड़े पोस्टर और बैनर लगाए गए हैं. जगह-जगह पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष का गर्मजोशी से स्वागत करने की खास तैयारियां की गई हैं.

 

खबरें और भी हैं...

Leave a Comment

Are you human? Please solve:Captcha