हड़कंप : परी नमकीन फैक्ट्री पर इनकम टैक्स की छापेमारी, खंगाल रही दस्तावेज

शाहजहांपुर । जनपद की नामचीन नमकीन-दालमोठ बनाने वाली कंपनी परी नमकीन फैक्ट्री पर इनकम टैक्स की छापेमारी से हड़कंप मच गया. विनय अग्रवाल फैक्ट्री के मालिक हैं. छापेमारी टीम ने फैक्ट्री मालिक के घर पर भी छापा मारा है. टीम ने दस्तावेज जब्त करते हुए फैक्ट्री से आने-जाने वालों पर रोक लगा दी है।

फैक्ट्री में आवागमन पर लगी रोक

बताया जा रहा है कि थाना राजा क्षेत्र के अटसलिया में स्थित परी नमकीन फैक्ट्री में दस्तावेज समेत अन्य अनियमितताओं की शिकायत की गई थी. इसके बाद मंगलवार को इनकम टैक्स की टीम ने फैक्ट्री पर छापेमारी कर दी. इनकम टैक्स की टीम फैक्ट्री के दस्तावेज खंगाल रही है.जांच के दौरान टीम ने फैक्ट्री के अंदर और बाहर जाने पर रोक लगा दी है।

कंपनी मालिक सपा से चुनाव लड़ने की तैयारी में थे

छापेमारी से इलाके में हड़कंप मच गया. टीम ने विनय अग्रवाल के घर भी छानबीन शुरू कर दी है. फैक्ट्री मालिक समेत अन्य लोगों पर इनकम टैक्स में हेराफेरी करने की बात कही जा रही है. कहा जा रहा है कि विनय अग्रवाल सपा से चुनाव लड़ने की तैयारी में थे।

खबरें और भी हैं...

Leave a Comment

Are you human? Please solve:Captcha