
थाना कोतवाली मे अपने समर्थको के साथ डॉ. मनोज दीक्षित एंव उनके पुत्र हर्ष दीक्षित
आरोप : भाजपा के दवाव में आकर लिया गया हिरासत में
भास्कर समाचार सेवा
भोगांव। अपने समर्थको के साथ बोट मांगने जा रहे निर्दलीय प्रत्याशी के पति एंव पुत्र को पुलिस ने हिरासत मे ले लिया तथा समर्थको के बढते दवाव के चलते पुलिस ने हिरासत मे लिये पिता पुत्र को रिहा कर दिया। प्रत्याशी के पति का आरोप है कि उसें भाजपा के दवाव मे हिरासत मे लिया गया और उसके विरूद्ध अनर्गल कारबाही की जा रही है। बताते है कि नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिये चुनाव प्रचार बडे ही गर्मजोशी के साथ चल रहा है। जिसमे भाजपा प्रत्याशी नेहा तिवारी एंव निर्दलीय प्रत्याशी उपमा दीक्षित अपने अपने समर्थको के साथ चुनाव प्रचार मे लगे हुये है। शुक्रवार को निर्दलीय प्रत्याशी उपमा दीक्षित के पति डॉ. मनोज दीक्षित अपने समर्थको के साथ सांय लगभग सात बजे वोट मांगने जा रहे थे नगर के जामा मस्जिद के निकट थाना प्रभारी निरीक्षक बी एस भाटी पुलिस बल के साथ मौजूद थे। उन्होने डॉ. मनोज दीक्षित एंव उनके समर्थको से शनिवार को होने बाली ईद को लेकर आगे जाने से मना किया जिस पर डॉ. मनोज दीक्षित एंव उनके समर्थको से पुलिस की नोक झोंक होने लगी जिसको लेकर पुलिस ने डॉ. मनोज दीक्षित एंव उनके पुत्र डा0 हर्ष दीक्षित को हिरासत मे लेकर थाने ले आई, मनोज दीक्षित को हिरासत मे लेने की खवर जैसे ही उनके समर्थको को हुई तो बडी संख्या मे उनके समर्थक थाने पहुचंकर रोष व्यक्त करने लगे। समर्थको के बढते दवाव के कारण पुलिस ने थोडी देर बाद डॉ. मनोज दीक्षित एंव उनके पुत्र हर्ष दीक्षित को छोड दिया। डॉ. मनोज दीक्षित का कहना है कि उनके तथा समर्थको के खिलाफ कार्यवाही भाजपा नेताओ के दवाव मे की जा रही है लेकिन इसका जवाव आने बाली 4 मई को नगर की जनता देगी। उन्होने भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप चौहान पर आरोप लगाते हुये कहा है कि उन्होने 25 लाख रूपये लेकर भाजपा को नगर में बेच दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक भोलू सिंह भाटी का कहना है कि जनपद मे धारा 144 लागू है किसी को भी कानून को अपने हाथ मे लेने का अधिकार नही है। उन्होने प्रत्याशी के पति एंव समर्थको को ईद के पर्व को लेकर आगे जाने से मना किया तो बह अभद्रता करने लगे जिस पर उन्हें थाने लाकर समझाया गया।












