सीतापुर : अवैध खनन कर पांच बीघा जमीन को बना डाला तालाब

लहरपुर-सीतापुर। रसूखदार ईंट भट्ठा व्यवसाई ने एक रात में ही 5 बीघा से अधिक कृषि योग्य जमीन को तालाब में तब्दील कर दिया। पुख्ता सूचना के बाद भी तहसील प्रशासन की ओर कोई कारवाई नहीं की गई जो तहसील इलाके में ईंट भट्ठा मालिकों द्वारा किए जा रहे अवैध मिट्टी खनन को लेकर प्रशासन की … Read more

सीतापुर : वाहनों को काटकर बेचने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, बरामद हुए पार्टस

सीतापुर। पुलिस अधीक्षक घुले सुशील चंद्रभान द्वारा जनपद सीतापुर में अपराधो में संलिप्त व आपराधिक कृत्यों से अपनी आय का स्रोत बना लेने वाले अपराधियों के विरुद्ध कठोरतम कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। उक्त निर्देशों के अनुपालन के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी डॉ. राजीव दीक्षित के निकट पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी … Read more

जनपद में औद्योगिक विकास के लिए सृजित हो रहे वातावरण में किसी भी प्रकार की शिथिलता अथवा लापरवाही न बरतें-जिलाधिकारी उमेश मिश्रा

भास्कर समाचार सेवाबिजनौर ।जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने स्पष्ट शब्दों में बैंकर्स को निर्देश दिए कि जिले के औद्योगिक विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा करें और इस महत्वपूर्ण कार्य में किसी भी प्रकार की शिथिलता अथवा लापरवाही न बरतें। उन्होंने सचेत करते हुए कहा कि किसी उद्यमि को यदि अनावश्यक रूप से परेशान किया जाना … Read more

पूर्व विधायक की फैक्ट्री में फटा बॉयलर, सात मजदूरों की मौत

-50 से अधिक मजदूर मलबे में दबे, सीएम ने लिया संज्ञान, दौड़े अफसर भास्कर समाचार सेवामेरठ। बसपा के पूर्व विधायक चंद्रवीर सिंह के कोल्ड स्टोरेज में शुक्रवार की दोपहर बॉयलर फट गया और पूरी छत उड़ गई। वहां कार्य कर रहे 50 से अधिक मजदूर मलबे में दब गए। कुछ गैस रिसाव होने के कारण … Read more

सीतापुर : बिन दूल्हा बारात साबित हो रही ग्राम चैपालें

मछरेहटा-सीतापुर। विकास खण्ड मछरेहटा में ग्राम पंचायतों में होने वाली ग्राम चैपालें बिन दूल्हा बारात साबित होती जा रही है क्योंकि इन ग्राम पंचायतों में विकास खण्ड स्तर के अधिकारी जाना ही नही चाहते हैं। ग्राम चैपालों में अधिकारियों के नाम पर केवल एक आध अधिकारी ही गांव पहुंचकर खाना पूर्ति को अंजाम दे रहे … Read more

टॉस्क फोर्स का एक दिवसीय प्रशिक्षण संम्पन्न

भास्कर समाचार सेवा टूंडला। जिला कांग्रेस सूचना का अधिकार विभाग टास्क फोर्स का एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। जिसमें पदाधिकारियों ने डॉ. बीएस गौतम का फूलमाला से पहनाकर स्वागत किया।इस अवसर पर जिला अध्यक्ष डॉ. बीएस गौतम ने प्रशिक्षण देते हुए कहा कि अगर देश का आम आदमी जाग जाएगा तो राजनेता और … Read more

पालिका कर्मचारियों का एसडीएम ने जूस पिलाकर अनशन कराया समाप्त

भ्रष्टाचार की मांग को लेकर स्वातय शासन कर्मचारी महासंघ बैनर तले 3 महीने से कर रहे थे अनशन भास्कर समाचार सेवा टूंडला। नगर पालिका परिषद प्रांगण में 18 सूत्रीय मांगों को लेकर विगत 3 महीने से अनशन कर रहे स्वायत शासन कर्मचारी महासंघ कर्मचारियों का अनशन एसडीएम सतेंद्र सिंह और ईओ ने जूस पिलाकर समाप्त … Read more

बहराइच : अध्यासित परिवारों के लिये लागू हुई ‘‘फैमिली आई.डी.’’ योजना

बहराइच । उत्तर प्रदेश में अध्यासित परिवारों के लिये ‘‘फैमिली आई.डी.’’ योजना लागू की गई है। ‘‘एक परिवार एक पहचान योजना’’ अन्तर्गत वर्तमान समय में प्रदेश में अध्यासित लगभग 3.59 करोड़ परिवार एवं 14.92 करोड़ व्यक्ति राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना से आच्छादित हैं। इन परिवारों की राशनकार्ड संख्या ही फैमिली आई.डी. है। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा … Read more

जनपद में घर घर टीबी रोगी खोजो अभियान एक्टिव केस फाइंडिंग शुरू

भास्कर समाचार सेवा अलीगढ़। प्रधानमंत्री के 2025 तक टी0बी0 मुक्त भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने के उद्देश्य से जनपद में 24 फरवरी से 5 मार्च तक चलने वाला घर घर टीबी रोगी खोजो अभियान एक्टिव केस फाइंडिंग शुरू हो चुका है। जिसके अन्तर्गत जनपद में 8 लाख 40 हजार लोगों के घर स्वास्थ्य विभाग … Read more

बहराइच : गश्त कर रहे वनरक्षक पर हाथियों ने किया हमला, अस्पताल में भर्ती

मिहींपुरवा/बहराइच l कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग में गेरुआ नदी के उस पार शुक्रवार को जंगल में गश्त कर रहे वनरक्षक पर हाथियों ने हमला कर दिया। जानकारी मिलने पर वन विभाग की टीम नदी के उस पार पहुंची। घायल वनरक्षक को सीएचसी ले जाया गया। यहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। कतर्नियाघाट वन्यजीव … Read more