रुड़की: नालियों में पॉलिथीन मिली तो कटेंगे दुकानदारों के चालान

दैनिक भास्कर समाचार सेवा रुड़की। नगर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के लिए मेयर गौरव गोयल निगम के सफाईकर्मियों के साथ बीटी गंज एवं मुख्य बाजार की सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। प्रातः काल मेयर गौरव गोयल ने मेन बाजार की सड़कों तथा नालियों की सफाई बेहतर तरीके से कराई। बीटी गंज की नालियां बड़ी … Read more

हरिद्वार में बिना लाइसेंस के धड़ल्ले से चल रहा है मांस का कारोबार

दैनिक भास्कर समाचार सेवा हरिद्वार। देवभूमि भैरव सेना संगठन के जिलाध्यक्ष चरणजीत पाहवा ने कहा कि हरिद्वार में बिना लाइसेंस के मांस का कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है, लेकिन प्रशासन अवैध रूप से चल रहे मांस के कारोबार पर रोक नहीं लगा पा रहा है। संगठन के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने स्कूटी पर कट्टे … Read more

रुड़की: महिला के प्रेमी ने की बेटे की हत्या, पुलिस की गिरफ्त में आरोपी

दैनिक भास्कर समाचार सेवा रुड़की। महिला के प्रेमी ने उसके बेटे को मारकर नहर में फेंकने की बात कबूल ली है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा कर दिया। सिविल लाइंस कोतवाली में मामले का खुलासा करते हुए एसपी देहात स्वप्न किशोर सिंह ने बताया कि 17 दिसंबर को कंट्रोल रूम पर … Read more

शाहजहांपुर: फसल तबाह से परेशान ग्रामीणों ने छुट्टा पशुओं को सरकारी स्कूल में किया बंद

कांट /शाहजहांपुर विकाश खंड कांट की ग्राम पंचायत निकरा में आवारा गोवंशो से हो रही फसल के नुकसान से तंग आकर निकरा के ग्रामीणों ने लगभग चार दर्जन से अधिक आवारा पशुओं को रात में सरकारी स्कूल का ताला तोड़कर बंद कर दिया । सुबह प्रधानाचार्य महेश चंद्र शर्मा जब स्कूल पहुंचे तो उन्होंने ताला … Read more

हर सनातनी को गौसेवा करनी चाहिए : बड़े महाराज देवदास

श्री श्री महालक्ष्मी यज्ञ महायज्ञ विधि विधान से संपन्न भास्कर समाचार सेवासिकंदराबाद। देवराहा बाबा मंडल समिति के तत्वधान में पिछले 9 दिन से चल रहे श्री श्री महालक्ष्मी नौ कुंडीय महायज्ञ व सत्संग का समापन बड़े महाराज देवदत्त जी ने आहुति के साथ विधि विधान पूर्ण कराया।शुक्रवार को बड़े महाराज देवदास जी ने नगर स्थित … Read more

चीनी मिल में पूर्व प्रधानमंत्री चौ. चरण सिंह की जयंती मनाई

भास्कर समाचार सेवाजहाँगीराबाद। क्षेत्र स्थित चीनी मिल में शुक्रवार को किसानों के मसीहा पूर्व प्रधानमंत्री चौ. चरण सिंह की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर मिल के प्रधान प्रबंधक राहुल कुमार यादव ने चीनी मिल परिसर में आयोजित एक सूक्ष्म कार्यक्रम के दौरान मिल के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ मिलकर चौ चरण सिंह के … Read more

करप्शन फ्री इंडिया के स्थापना दिवस पर प्रतियोगिता में प्रतीक व मनु रहे प्रथम

भास्कर समाचार सेवासिकंदराबाद।क्षेत्र के गांव सावली स्थित शंभू फार्म हाउस में करप्शन फ्री इंडिया संगठन का 9 वा स्थापना दिवस कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम में पर्यावरण पर चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान प्राप्त करने एवं विभिन्न क्षेत्रों में कार्य कर रही प्रतिभाओं का सम्मान समारोह के तहत सम्मान किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि … Read more

फर्जी जीएसटी अधिकारी दबोचे, खाद के ट्रक को रोककर कर रहे थे चेकिंग

-ट्रक ड्राइवर से कर रहे थे दस हजार रुपए की मांग भास्कर समाचार सेवाजहाँगीराबाद। कोतवाली क्षेत्र की ग्यारह मील चौकी के निकट दो फर्जी जीएसटी अधिकारी पकड़े जाने का मामला सामने आया है। दोनों नटवरलालों ने जीएसटी अधिकारी बनकर खाद से लदे एक ट्रक को रोक रखा था और उससे कागज़ात की मांग कर रहे … Read more

आगरा के जिला चिकित्सालय में भी होगी मेडिकल की पढ़ाई

भास्कर समाचार सेवा आगरा– जिला चिकित्सालय अधीक्षक आगरा डा0 अशोक कुमार अग्रवाल व पब्लिक हेल्थ फ़ाउन्डेशन ऑफ इन्डिया कंसलटेंट डा0 मनीष मिश्रा द्वारा जिला अस्पताल का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सभी व्यवस्थाओं को देखा व खामियों को दुरूस्त करने हेतु निर्देशित किया गया। निरीक्षण के दौरान जिला चिकित्सालय अधीक्षक ने बताया कि जिला … Read more

श्रील जीव गोस्वामी का तिरोभाव महोत्सव 25 से 27 दिसंबर तक

ठाकुर राधा दामोदर मंदिर में होगा आयोजन भास्कर समाचार सेवा वृंदावन। ठाकुर श्री राधा दामोदर लाल जू महाराज के प्राकट्य कर्ता श्रील जीव गोस्वामी का तिरोभाव महोत्सव दिनांक 25 से 27 दिसम्बर तक त्रि-दिवसीय भव्यता पूर्वक एवम भक्तिमय माहौल में आयोजन किया जा रहा है। मन्दिर के सेवायत आचार्य तरूण गोस्वामी महाराज ने बताया कि … Read more