गोंडा : मिशन शक्ति अभियान से स्वावलम्बी हो रही महिलाएं- बीडीओ

गोंडा। जिला प्रोबेशन अधिकारी संतोष कुमार सोनी ने बताया है कि मंगलवार को मिशन शक्ति अभियान के तहत जनपद के सभी ब्लाकों में महिला कल्याण विभाग द्वारा महिला बाल विकास एवं पुष्टहार विभाग के सहयोग से स्वावलम्बन कैम्प का आयोजन किया गया। छपिया में खंड विकास अधिकारी इन्द्रावती वर्मा द्वारा कैम्प का शुभारंभ किया गया। … Read more

गोंडा : बेटे ने दिया सपने को नई उड़ान, इंस्पेक्टर के पद पर चयनित

गोंडा। थाना छपिया के तालागंज ;कोइरीपुर द्ध के मनोज कुमार मौर्य पुत्र राज नरायन मौर्य , जो वर्तमान में उत्तर प्रदेश पुलिस के आरक्षी पद पर तैनात है। अपनी कड़ी मेहनत और निरंतर प्रयास से उत्तर प्रदेश पुलिस उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा में सफलता प्राप्त कर अपने गांव व क्षेत्र का नाम रोशन किया। दरोगा … Read more

गोंडा : बाढ़ आपदा-बचाव को लेकर ब्रिगेडियर की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न

गोंडा। मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के वरिष्ठ सलाहकार ब्र्रिगेडियर प्रमोद कुमार सिंह की अध्यक्षता में बाढ़ आपदा एवं बचाव तथा मॉक एक्सरसाइज की महत्वत्वूर्ण अन्तर्विभागीय बैठक सम्पन्न हुई जिसमें सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों को संभावित बाढ़ से बचाव को लेकर की जाने वाली तैयारियों के बारे में प्रजेन्टेशन के … Read more

गोंडा ; जेष्ठ माह के आखिरी बड़े मंगल पर भण्डारे की धूम, श्रद्धालुओं ने खाया प्रसाद

गोंडा। जेष्ठ माह के आखिरी बड़े मंगलवार के शुभ अवसर पर मंडेनाला स्थित कुशमा हॉस्पिटल के द्वारा विशाल भण्डारे का आयोजन किया गया। भंडारे की शुरुआत रघुकुल विद्यापीठ के प्रबन्धक सुमित भूषण सिंह के द्वारा हनुमान जी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। भंडारे में प्रसाद के रूप में पूड़ी, सब्जी बूंदी सभी लोगों … Read more

गोंडा बाल श्रम से अवमुक्त कराए पांच बच्चे

गोंडा। मंगलवार को श्रम विभाग विशेष किशोर पुलिस इकाई एन्टी ह्यूमन ट्रेफिकिंग यूनिट व चाइल्ड लाइन की संयुक्त टीम द्वारा बालश्रम उन्मूलन अभियान के अंतर्गत जानकी नगर स्थित बेकरी पर छापा मारकर तीन बालक व चौकबाजार से दो बालकों को कार्य से मुक्त कराया गया। सभी बालको का चिकित्सकीय परीक्षण व कोरोना टेस्ट कराकर बाल … Read more

एक मंच पर PM मोदी संग CM उद्धव, प्रधानमंत्री ने जलभूषण बिल्डिंग का किया उद्घाटन

प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे अरसे बाद मंगलवार को एक मंच पर साथ दिखाई दिए। महाराष्ट्र पहुंचे मोदी ने राजभवन में जलभूषण बिल्डिंग का इनॉगरेशन किया। यहां मोदी और उद्धव ने साथ मंच साझा किया। इसके बाद वे एक और कार्यक्रम में नजर आएंगे। महाराष्ट्र पहुंचने पर मोदी का स्वागत पहले तो डिप्टी सीएम … Read more

पत्नी रूजीरा से पूछताछ करने अभिषेक के घर पहुंची सीबीआई की टीम

कोलकाता। कोयला और मवेशी तस्करी मामले में कथित तौर पर वित्तीय हेरफेर में संलिप्त रहीं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी की पत्नी रूजीरा बनर्जी से पूछताछ करने सीबीआई की टीम उनके घर पहुंच गई हैं। मंगलवार सुबह 11:30 बजे के करीब सीबीआई की टीम कोलकाता के भवानीपुर इलाके में स्थित अभिषेक के आवास … Read more

मंत्री सत्येंद्र जैन की जमानत याचिका पर 18 जून को आएगा फैसला

नई दिल्ली। दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने मनी लांड्रिंग के आरोपित और दिल्ली सरकार के मंत्री सत्येंद्र जैन की जमानत याचिका पर फैसला सुरक्षित रख लिया है। स्पेशल जज गीतांजलि गोयल ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया। कोर्ट 18 जून को जमानत अर्जी पर फैसला सुनाएगा। सुनवाई के … Read more

टीम इंडिया के सामने बड़ी चुनौती, अगर हारी, तो गंवा बैठेगी ये सुनहरा मौका

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेली जा रही 5 मैचों की टी-20 सीरीज का तीसरा मुकाबला आज शाम 7 बजे से विशाखापट्‌टनम में खेला जाएगा। पहले दो मैचों में टीम इंडिया को करारी हार झेलनी पड़ी है। अगर आज टीम इंडिया मैच हारती है तो उन्हें सीरीज भी गंवानी पड़ेगी। इससे पहले भारत में … Read more

महाराष्ट्र : ठाणे पुलिस की वेबसाइट हैक, छानबीन जारी- गृहमंत्री

मुंबई। ठाणे पुलिस की वेबसाइट हैक होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। गृहमंत्री दिलीप वलसे पाटिल ने मंगलवार को पत्रकारों को बताया कि महाराष्ट्र साइबर विभाग मामले की छानबीन कर रहा है। उन्होंने कहा कि पिछले दो दिनों में देश में कई वेबसाइट हैक हुए हैं। पुलिस इसे लेकर गंभीर है, बहुत जल्द हैकरों … Read more