सुलतानपुर में रेलकर्मियों ने प्रदर्शन कर लगाए नारे

सुलतानपुर। नार्दन रेलवे मेंस यूनियन के बैनर तले रेल कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। सुलतानपुर जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या एक पर रेलकर्मियों ने अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया और रेल मंत्री व  वित्त मंत्री मुर्दाबाद के नारे लगाये। रेलकर्मी पुरानी पेंशन बहाली के मुद्दे पर रेलवे के सभी विभागीय कर्मचारी लामबन्द हुए। पुरानी पेंशन बहाली … Read more

सुलतानपुर क्षेत्र में हो रही चोरियों पर लगाम लगाने में जयसिंहपुर पुलिस नाकाम

सेमरी बाजार–सुलतानपुर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के सेमरी पुलिस चौकी के अंतर्गत पुलिस की निष्क्रियता के चलते बीते तीन दिनों से ताबड़तोड़ चोरियों का सिलसिला जारी है। क्षेत्र में हो रही प्रतिदिन एक के बाद एक चोरियों से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। जिससे लोगों की नीद हराम हो गई है। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र में … Read more

बांदा : मीटिंग कर रेल कर्मियों ने उठाई पुरानी पेंशन बहाली की मांग

नई पेंशन के विरोध में एनसीआरएमयू संगठन का प्रदर्शन भास्कर न्यूज बांदा। ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन (एआईआरएफ) के आह्वान पर नार्थ सेंट्रल मेंस यूनियन (एनसीआरएमयू) जिला इकाई पदाधिकारियों और सदस्यों ने रेल कर्मचारियों के साथ नई पेंशन स्कीम के विरोध में गेट मीटिंग और धरना-प्रदर्शन करते हुए पुरानी पेंशन बहाली की मांग की। रेल … Read more

गोंडा : अटूट लंगर के साथ तीन दिवसीय कार्यक्रम का हुआ समापन

गोण्डा गुरुद्वारा साहिब में दो दिवसीय अखण्ड पाठ साहिब की सम्पूर्णता के उपरांत निशान साहिब की सेवा की गई गुरू नानक नाम लेवा साध संगतों का जमावड़ा प्रात: काल से ही होने लगा । ज्ञानी गोपाल सिंह ने कथा विचार द्वारा गुरु की महिमा का बखान किया। रागी बख्शीश सिंह और साथियों द्वारा शबद गायन … Read more

स्वामी प्रसाद मौर्या ने बीजेपी को घेरा, बोले- EVM की गिनती में भाजपा चुनाव जीती

उत्तर प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी को पोस्टल बैलट में भाजपा से ज्यादा वोट मिले हैं। इसे लेकर स्वामी प्रसाद मौर्य ने भाजपा और EVM को घेरा है। स्वामी प्रसाद मौर्य ने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘बैलेट पेपर की वोटिंग में समाजवादी पार्टी 304 सीटों पर जीती है, जबकि भाजपा मात्र 99 … Read more

बांदा : होली नजदीक आते ही बढ़ गया अवैध शराब का कारोबार

नकली शराब बनाने से विभागीय व पुलिस अफसर बेफिक्र बेरोक-टोक धधक रहीं कच्ची शराब की भठ्ठियां अंकुश लगाने में नाकाम है आबकारी विभाग भास्कर न्यूज बांदा। होली नजदीक आते ही अवैध शराब का धंधा तेजी से बढ़ने लगा है। शराब माफिया की भट्ठियां धधकने लगी हैं। होली नजदीक आते ही केन और यमुना किनारे आबाद … Read more

बहराइच : महाप्रबंधक ने जाना जिले के टीकाकरण का हाल

सघन मिशन इंद्रधनुष की नब्बे फीसदी प्रगति पर थपथपाई अधिकारियों की पीठ स्वास्थ्य कर्मियों की क्षमता वृद्धि पर दिया जोर बहराइच l राष्ट्रीय स्वास्थ्य  मिशन के राज्य स्तरीय महाप्रबंधक डॉ० मनोज कुमार शुक्ल ने जनपद में सात मार्च से चल रहे सघन मिशन इंद्र धनुष-4.0 अभियान का जायजा लिया। दो दिवसीय भ्रमण के दौरान उन्होंने जनपद … Read more

द इंडिया बेस्ट एचीवमेंट अवार्ड के लिए चुनी गई बांदा की नेहा

बाॅलीवुड स्टार टीना दत्ता ने नेहा को बेस्ट एक्ट्रेस के अवार्ड से नवाजा एसके एकेडमी के तत्वावधान में आयोजित मॉडलिंग में बिखेरे जलवे भास्कर न्यूज बांदा। वास्तव में बुंदेलखंड क्षेत्र प्रतिभाओं से भरा पड़ा है, बस जरूरत है प्रतिभा को पहचान कर उसे निखारने की। बांदा की बेटियां कई क्षेत्रों में अग्रणी रहकर जिले का … Read more

गोंडा : मेरे सर पे सदा तेरा हाथ रहे, खाटू वाले तू हमेशा मेरे साथ रहे..

गोंडा – तीन दिवसीय फागुन उत्सव कार्यक्रम में रविवार को निशान यात्रा के बाद रात्रि काल श्री श्याम मंदिर के प्रांगण में भजन कीर्तन का आयोजन किया गया। जिसमें स्थानीय भजन गायक राजा शर्मा ने गाया। खाटू के बाबा श्याम जी मेरी रखो गे लाज… पुनीत बंसल ने गाया। खाटू नगरी में उड़ रही धूल] … Read more

गोण्डा : जेंडर इक्विटी लाना है, हम सबने मिलकर ठाना है

-बीएसए कार्यालय में जेण्डर इक्विटी कार्यशाला का हुआ शुभारंभ गोण्डा। एक दिवसीय जेण्डर इक्विटी प्रशिक्षण जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पन्त नगर गोण्डा में  एक दिवसीय प्रशिक्षण में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अखिलेश प्रताप सिंह, जिला समन्वयक बालिका शिक्षा गणेश गुप्ता ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया इस अवसर पर  सन्दर्भदाता विनीता कुशवाहा … Read more