साड़ी, कपड़े और शराब बांटने से चुनाव नहीं जीता जा सकता : एसडीएम

  • महिला प्रत्याशी जो चुनाव स्वयं लड़ रही है वह जीतने के बाद खुद प्रतिनिधित्व करे – सीओ

किशनी/मैनपुरी। चुनाव से पूर्व क्षेत्र में जिला पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान, बीडीसी, सदस्य की बैठक एसडीएम व सीओ ने थाने पर आयोजित की। बैठक में सीओ ने कहा स्पष्ट तौर पर दलालों और अबैध कार्य करने वालों को इंगित करते हुए कहा कि अगर आप इज्जतदार हैं तो ऐसे काम न करें कि आपको थाने व चैकी पर बैठना पड़े और आपकी इज्जत खराब हो। उन्होंने बाहर से आने वाले लोगों पर विशेष ध्यान रखने को कहा। सीओ ने बताया कि यदि बाहर से आये किसी व्यक्ति को स्वास्थ्य से संबंधित कोई दिक्कत हो तो उनको इलाज के लिए सीएचसी पर जरूर भेजंे। उन्होंने वैश्विक महामारी कोरोना के संक्रमण से बचाव पर जोर दिया और बताया कि मास्क सभी के लिए बहुत आवश्यक है। मास्क न लगाने पर चालान किया जाएगा। चुनाव तक शराब का सेवन न करंे न करने दें न किसी को मुफ्त में वोट का लालच देकर दिलवायें। बूथ पर अपराधी व्यक्ति एजेंट नही बनेगा उसका थाने पर आकर वेरीफिकेशन जरूर करवा लें।

 इसके बाद एसडीएम रामसकल मौर्य ने अपने संबोधन में कहा कि पोलिंग वाले दिन मतदान केंद्र से दो सौ मीटर दूरी पर ही बस्ता रखा जायेगा और उस पर टेंट जैसी कोई चीज नहीं होनी चाहिए। सत्ताधारी लोग अगर पोलिंग पर वोट है तभी जाएंगे अनावश्यक नही जाएंगे। बूथ पर अगर कोई सीसीटीवी कैमरे की व्यवस्था कर सकता है तो अवश्य करे। साड़ी, कपड़े और शराब चुनाव नही जिता सकते। आप लोग इन चीजों से दूर रहें। उक्त चीजों का न तो वितरण करें न ही किसी से लें। चुनाव प्रक्रिया बिल्कुल पारदर्शी तरीके से होनी चाहिए। यदि उनको शराब या पैसे बांटने की शिकायत मिलेगी तो सख्त कार्यवाही होगी। 

उन्होंने महिला प्रत्याशियों को कहा कि चुनाव जीतने के बाद आपको स्वयं क्षेत्र में जाकर लोगों का प्रतिनिधित्व करना चाहिए। इस मौके पर थानाध्यक्ष अजीत सिंह, भाजपा नेता रमाशंकर तिवारी, इंजी.रामपाल सिंह यादव, जगराम सिंह यादव, राजेश खटीक, मातादीन यादव, रत्नेश यादव, रमेश यादव, चरन सिंह, कृष्णपाल यादव, संजीव शाक्य, ब्रजेश त्रिवेदी सहित पांच सैकड़ा विभिन्न पदों के प्रत्याशी मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...