
भास्कर समाचार सेवा मुरादनगर। ईद के त्योहार के मद्देनजर डीसीपी ग्रामीण जोन रविकुमार के नेतृत्व में नगर में फ्लैग मार्च निकाला। फ्लैग आयुध निर्माणी फैक्ट्री गेट से शुरू हो रावली रोड पर समाप्त हुआ। फ्लैग मार्च में डीसीपी ग्रामीण जोन रविकुमार एसीपी निमिष पाटिल थाना प्रभारी मुकेश सोलंकी सहित भारी पुलिस ने गलियों व चौराहों फ्लैग मार्च निकाला। डीसीपी ग्रामीण जोन रविकुमार ने बताया कि ईद के त्योहार पर कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए फ्लैग मार्च निकाला। फ्लैग मार्च से जनता में पुलिस के प्रति विश्वास कायम रहता है। उन्होंने बताया कि फ्लैग मार्च में एसीपी रैंक के अधिकारी थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर सहित भारी पुलिस बल मौजूद रहा था। डीसीपी ग्रामीण जोन रविकुमार ने बताया कि ईद के त्योहार पर नगर के सड़कों चौराहों व गालियों में विशेष पुलिस बल तैनात किया गया है। सीसीटीवी कैमरे से असमाजिक तत्वों पर विशेष निगरानी की जायेगी।












