यूपी : अवैध बूचड़खाने पर जरवल मे पुलिस का छापा

क़ुतुब अंसारी/अशोक सोनी
जरवल(बहराइच) जरवल रोड थाना अन्तर्गत जरवल कस्बे के कटरा पश्चिमी मे मुखबिर की सूचना पर जरवल रोड के प्रभारी निरीक्षक श्याम बहादुर सिंह के निर्देशन मे जरवल कस्बा चौकी के इंचार्ज अभय सिंह भारी पुलिस बल के साथ दबिस देने ही पहुँचे की अवैध बूचड़खाना के संचालकों को पुलिस जीप आती दिखाई दी तीन कुन्तल से ऊपर बड़े जानवर का गोश्त छोड़ कर भाग खड़े हुए।
पुलिस सूत्रों के अनुसार रविवार को सुबह साढ़े दस बजे के करीब जरवल पुलिस को मुखबिर खास से सूचना मिली कि कुछ लोग जरवल कस्बे के कटरा पच्छिमी मे अवैध रूप से बूचड़खाना चला रहे हैं कुन्तलों भैसे का गोश्त बेचने के फिराक मे है इस सूचना को पाते ही जरवल चौकी इंचार्ज अभय सिंह,एस एस आई कालीचरण,श्री प्रकाश त्रिपाठी,उप निरीक्षक राम केश,सिपाही सुनील मिश्रा, शैलेन्द्र कुमार,राजेश यादव,नीलेश कुमार,महिला सिपाही पूनम वर्मा,निर्मला व चालक प्रमोद कुमार जैसे ही मौके पर पहुँचे अवैध बूचड़खाने के संचालक भाग खड़े हुए।लेकिन मौके पर मौके पर तीन कुंटल के ऊपर बड़े जानवर का गोश्त के साथ चार अदद लोहे का बांका,एक कुलाड़ी तराजू बाट के अलावा लकड़ी का ठीहा भी बरामद किया गया गोस्त का कुछ टुकड़ा पशु चिकित्साधिकारी डॉ राजीव कुमार ने लेकर प्रयोगशाला भेज दिया गया शेष गोस्त को वही खेत मे निष्प्रयोज्य कर दिया गया।
पुलिस ने कटरा के रहने वाले मैनुद्दीन उर्फ लाल,निजाम पुत्रगण हसमत,पप्पू पुत्र आमिर,मो.उल्ला पुत्र मो.अली,यासीन पुत्र मजीद,बाबू पुत्र यासीन,अयान पुत्र आमिन, इमाम पुत्र आमिन के विरुद्ध धारा 11 ढा पशु क्रूरता अधिनियम 1960 के अलावा 505/429 आई पी सी के तहत मुकदमा पंजीकृत कर दिया गया है पुलिस अभियुक्तो को गिरफ्तार करने के लिए काम्बिंग शुरू कर दिया है।

खबरें और भी हैं...

Leave a Comment

Are you human? Please solve:Captcha