
दैनिक भास्कर ब्यूरो
वाराणसी। सरकार ने अवैध कारोबर और किसी भी कर चोरी मामले को गम्भीरता से लेते हुए कार्रवाई करने का अभियान चला रखा है।उसी क्रम में मंगलवार को बनारस के चर्चित पान मसाला कारोबारी पम्मी पाण्डेय के घर फैट्री और तमाम ठिकानों पर आयकर विभाग की टीम ने एक साथ छापेमारी की। विभागीय खबर के अनुसार आयकर मामले में अनियमितता के कारण विभाग ने यह कार्रवाई की है। विभागीय सूत्रों के अनुसार आरोपित पम्मी पांडेय के कई ठिकानों पर आयकर की टीमें कार्रवाई में जुटीं रही।
आयकर में अनियमितता को लेकर चली विभागीय कार्रवाई
सुबह से ही पांडेयपुर समेत कई स्थानों पर एक साथ एक ही समय छापे की कार्रवाई के बाद कारखाने से लेकर घर तक खलबली मच गई। वहीं मौके पर मौजूद किसी भी कर्मी को बाहर जाने की इजाजत नहीं देने से कर्मचारी भी काफी परेशान नजर आए। वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में पूरी टीम एक एक दस्तावेज खंगाल कर आंकड़ों से मिलान करती रही। कुछ माह पूर्व सीजीएसटी की नई दिल्ली की टीम ने भी इसी ठिकाने पर छापेमारी की कार्रवाई की थी।











