सिर्फ 15 दिनों में 5 किलो तक वजन घटाएगा यह जूस, जानिए बनाने की विधि…

नई दिल्‍ली: करेला एक ऐसी सब्‍जी है जिसे बहुत से लोग नापसंद करते हैं। खाने में तीखा मगर तमाम गुणा से भरा यह करेला आपको मोटापे से छुटकारा दिला सकता है। जी हां, करेला में कुछ ऐसे पोषक तत्‍व पाए जाते हैं जो आपके वजन को घटाने में सहायता कर सकते हैं। इस बात का रिसर्च में भी खुलासा किया गया है कि करेले में ऐसे तत्‍व पाए गए हैं जो फैट सेल्‍स को बढ़ने से रोकता है।

इसके अलावा करेले में घुलनशील फाइबर की मात्रा भी अधिक होती है जिसके सेवन से पेट लंबे समय तक भरा महसूस होता है। जिसकी वजह से बार बार कुछ भी खाते रहने की आदत से छुटकारा मिलता है। यदि आप मोटापा घटाने के लिए कड़ी डायटिंग कर रहे हैं और रिजल्‍ट नहीं मिल रहा है तो करेले के जूस का यह नुस्‍खा जरूर आजमाएं। ​

करेले का जूस बनाने की विधि- 

जूस तैयार करने के लिए सबसे पहले करेले को छील कर धो लें। फिर इसे बीच में से चीरा लगा कर इसके अंदर के बीज को निकाल लें। अब करेले को छोटे-छोटे हिस्‍से में काट कर उन्‍हें कम से कम 30 मिनट तक के लिए ठंडे पानी में भिगो कर रख दें। उसके बाद इन करेले के टुकड़ों को जूसर में ग्राइंड कर के उसमें आधा टीस्‍पून नमक और नींबू निचोड़ें। इसे अच्‍छी तरह से ब्‍लेंड कर के पिएं।

इस जूस को बनाना बेहद आसान है। आप चाहे तो करेले का जूस ऐसे ही पी सकते हैं या फिर इसमें कोई दूसरे फल का रस मिला कर पी सकते हैं। जानकारी के लिए बता दें कि मोटापा घटाने में न सिर्फ करेले का जूस बल्‍कि इसकी सब्‍जी भी बेहद लाभकारी मानी जाती है।

खबरें और भी हैं...

Leave a Comment

63 − 59 =
Powered by MathCaptcha