
लखनऊ (हि.स.)। राजधानी लखनऊ में हो रही भीषण गर्मी के कारण शहर के स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। कक्षा एक से कक्षा आठ तक के विद्यालयों का समय प्रात: 7.30 से दोपहर 12.30 तक रहेगा। इसके अलावा कक्षा 09 से 12 तक के समस्त विद्यालयों का संचालन 7.30 से अपराह्न 1.30 बजे तक रहेगा। इस संबंध में लखनऊ के जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार ने आदेश जारी किया है।

जिलाधिकारी द्वारा जारी आदेश में इसका कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराने को कहा गया है। प्राथमिक,उच्च प्राथमिक विद्यालय, मान्यता प्राप्त विद्यालय तथा सहायता प्राप्त विद्यालय एवं अन्य सभी बोर्ड के विद्यालयों को इसका पालन करना होगा।













