‘मेरे साथ सो जाओ, सीक्रेट गर्लफ्रेंड बन जाओ’: टीवी एक्ट्रेस युक्ति कपूर का कास्टिंग काउच पर झकझोर देने वाला खुलासा, इंडस्ट्री का खौफनाक सच आया सामने

टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री युक्ति कपूर ने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के काले सच और कास्टिंग काउच को लेकर एक बड़ा और चौंकाने वाला खुलासा किया है। बिना किसी फिल्मी बैकग्राउंड के इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने वाली युक्ति ने बताया कि शुरुआती दिनों में उन्हें भी इस दर्दनाक और खौफनाक अनुभव से गुजरना पड़ा था। एक बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि कैसे एक बड़ी उम्र के प्रोड्यूसर ने उनसे बेहद घटिया मांग की थी और किस तरह एक फर्जी कास्टिंग डायरेक्टर ने काम के बदले साथ सोने का दबाव बनाया था।

‘तुम्हें मेरी सीक्रेट गर्लफ्रेंड बनना पड़ेगा’, प्रोड्यूसर की गंदी शर्त सुन सहम गई थीं युक्ति

युक्ति कपूर ने अपने शुरुआती दिनों के उस भयानक किस्से को साझा करते हुए बताया कि एक बार एक प्रोड्यूसर ने उन्हें प्रोजेक्ट की मीटिंग के सिलसिले में बुलाया। शुरुआत में वह काफी खुश थीं, लेकिन मुलाकात के दौरान प्रोड्यूसर ने उनके सामने एक अजीब और अश्लील शर्त रख दी। प्रोड्यूसर ने कहा कि काम पाने के लिए उन्हें पार्टी करनी पड़ेगी और उसकी ‘सीक्रेट गर्लफ्रेंड’ बनना पड़ेगा। युक्ति ने बताया, “उस वक्त मेरी उम्र महज 22-23 साल थी और मैं उसके सामने बच्ची जैसी थी। वह इतनी बड़ी उम्र का होकर ऐसी घटिया हरकत कर रहा था, उसे शर्म आनी चाहिए थी। मैं इतनी डर गई थी कि मुझे लगा कहीं उसने दरवाजा तो बंद नहीं कर दिया, वह मेरे साथ कुछ गलत न कर दे।”

‘शाहरुख-सलमान का नाम लेकर झांसा दिया, फिर बोले- डायरेक्टर-प्रोड्यूसर के साथ सोना पड़ेगा’

कास्टिंग काउच का दूसरा खौफनाक वाक्या सुनाते हुए युक्ति ने बताया कि एक विज्ञापन की कास्टिंग के दौरान उन्हें एक फर्जी कास्टिंग डायरेक्टर मिला। ऑडिशन के बाद उसने एक कॉन्ट्रैक्ट थमाते हुए दावा किया कि इस प्रोजेक्ट में शाहरुख खान, सलमान खान और सैफ अली खान जैसे बड़े सितारे शामिल हैं। युक्ति ने उसकी बातों पर भरोसा कर लिया, लेकिन अगले ही दिन उसने फोन करके घिनौनी मांग रख दी। आरोपी ने कहा कि एक्टर के बारे में तो बाद में सोचेंगे, लेकिन काम चाहिए तो डायरेक्टर और प्रोड्यूसर के साथ सोना ही पड़ेगा।

‘ईश्वर का शुक्र है मैं बच गई’, युक्ति कपूर ने युवा लड़कियों को दी सतर्क रहने की सलाह

इस हैरान कर देने वाली कॉल के बाद युक्ति पूरी तरह शॉक्ड रह गईं। हालांकि, जब वह नीचे उतरीं तो वहां मौजूद एक लड़की ने उन्हें उस शख्स की असलियत बताई और चेताया कि वह आदमी एक नंबर का फ्रॉड है और अगर कोई सो भी जाए तब भी उसे काम नहीं मिलेगा। युक्ति ने ईश्वर का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि भगवान ने उन्हें उस दलदल में फंसने से बचा लिया। अंत में उन्होंने इंडस्ट्री में संघर्ष कर रही युवा लड़कियों को सतर्क रहने की सलाह दी और कहा कि आजकल कास्टिंग के नाम पर बहुत बड़ा फ्रॉड चल रहा है, इसलिए फर्जी कास्टिंग डायरेक्टर्स की पहचान करें और अपनी सुरक्षा का ध्यान रखें।

 

खबरें और भी हैं...

Leave a Comment

Are you human? Please solve:Captcha