अब समलैंगिक किरदार निभाएंगी जरीन खान, कहा- ‘मुझे महसूस हुआ कि…’

बॉलीवुड अभिनेत्री जरीन खान को आप जल्द ही उनकी नयी फिल्म में देखने वाले हैं. जी दरअसल वह अपनी आगामी फिल्म ‘हम भी अकेले तुम भी अकेले’ में एक समलैंगिक चरित्र में नजर आने वाली हैं और अपने इस किरदार के बारे में उनका मानना है कि ‘सिनेमा का इस्तेमाल पुरानी पीढ़ी को इस मुद्दे पर सहजता से बात कराने के लिए किया जाना चाहिए।’

जी हाँ, हाल ही में जरीन ने कहा, “इस फिल्म की कहानी को सुनने के बाद मुझे महसूस हुआ कि फिल्मों में आने के लिए यह कहानी कितनी महत्वपूर्ण है। यद्यपि धारा 377 को अदालत ने वैध घोषित कर दिया है, लेकिन समाज और हमारे मां-बाप की पीढ़ी निश्चित तौर पर इस वास्तविकता के साथ सहमत नहीं हैं कि समलैंगिक हम सभी की तरह सामान्य हैं। यह सिर्फ एक और यौन ओरिएंटेशन है और कुछ नहीं। युवा पीढ़ी इसे लेकर अब बात करने लगी है। यदि समाज का समर्थन नहीं होगा तो वे आजाद होकर कैसे जिएंगे?”

आप सभी को बता दें कि इस फिल्म की कहानी दो समलैंगिक किरदारों के इर्द-गिर्द घूमती है जिसे जरीन और अंशुमन झा निभा रहे हैं. वहीं फिल्म के निर्माता की बात करें तो वह भी अंशुमन झा ही हैं और हरीश व्यास इसके निर्देशक हैं। आपको बता दें कि यह फिल्म मैनहटन में साउथ एशियन फिल्म फेस्टिवल में 22 नवंबर को दिखाई जाएगी. जरीन की बात करें तो वह अब तक कई फिल्मों में अपना दमदार अवतार दिखा चुकीं हैं और पहली बार उन्हें फिल्म वीर में देखा गया था.

खबरें और भी हैं...

Leave a Comment

Are you human? Please solve:Captcha