‘छैंया छैंया’ गाने के लिए इन दो अभिनेत्रियों ने किया इंकार, मलाइका बनी सुपरस्टार

हिंदी सिनेमा जगत की हॉट अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा अपने फिटनेस और लुक्स की वजह से अक्सर चर्चा में रहती हैं। पेपराजी की वो पसंदीदा सितारों में से एक हैं। मलाइका अपने आइटम नंबर की वजह से भी जानी जाती हैं। उनका ऐसा ही एक गाना है फिल्म ‘दिल से’ का ‘छैंया छैंया’। कम ही लोगों को पता होगा कि मलाइका से पहले इस गाने के लिए दो मशहूर अभिनेत्रियों से संपर्क किया गया था। कोरियाग्राफर और फिल्म मेकर फराह खान ने खुलासा किया है कि मलाइका से पहले इस गाने के लिए रवीना टंडन और शिल्पा शेट्टी से संपर्क किया जा रहा था।

असल में  गोवा में आयोजित इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया (IFFI) में एक सेशन में फराह खान ने भी हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने ये राज खोला। फराह खान ने बताया कि ‘हमें स्टेशन पर शूट करने की अनुमति नहीं मिली, इसलिए हमने इसे एक ट्रेन के ऊपर शूट किया। इसे चार दिन में हमने पूरा कर लिया और ट्रेन पर से कोई गिरा भी नहीं। हमने शिल्पा शेट्टी से लेकर रवीना टंडन तक कई अभिनेत्रियों से संपर्क किया था लेकिन सबने मना कर दिया था। जिसके बाद मलाइका को अप्रोच किया गया और वो एक स्टार बन गईं।’ जानकारी के लिए बता दें कि गाने में मलाइका के साथ शाहरुख खान भी हैं।

‘छैंया छैंया’ गर्ल मलाइका अरोड़ा सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। वो हर दिन अपने फैंस के लिए तस्वीरें साझा करती रहती हैं। मलाइका अपने फैशन सेंस के लिए भी जानी जाती हैं परन्तु कई बार उनका फैशन फैंस को पसंद नहीं आता और ट्रोल कर दिया जाता है। अभी हाल ही में मलाइका ने एक तस्वीर शेयर की थी। इस तस्वीर में वह सिल्वर शिमरी आउटफिट पहने दिखाई दीं। इस फोटोशूट को खास बनाने के लिए बैकग्राउंड में भी सिल्वर कपड़े का इस्तेमाल किया गया। मलाइका की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर छा गईं।

खबरें और भी हैं...

Leave a Comment

Are you human? Please solve:Captcha