दिवाली की सफाई पर ऋचा चड्ढा ने ऐसे खुद का उड़ाया मजाक,

बॉलीवुड एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा ने दिवाली से दो दिन पहले दिवाली सफाई को लेकर खुद का मजाक उड़ाया है। ऋचा चड्ढा ने दिवाली सफाई को लेकर एक मीम शेयर किया है, जिसमें वो सफाई करती दिख रही हैं और उसके साथ शेयर किए गए कैप्शन काफी मजेदार है। ऋचा ने यह वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है।

इस वीडियो में दो हिस्से बनाए गए हैं और उसमें दो अलग-अलग वीडियो चलते रहते हैं। मीम में ऋचा सफाई करती रहती हैं और दोनों वीडियो दो अलग अलग स्थिति दिखा रहे हैं। ये वीडियो फिल्म गैंग्स ऑफ वासेपुर का है। एक वीडियो में ऋचा सफाई कर रही हैं और उसके ऊपर लिखा है- मैंने जब दिवाली की सफाई शुरू की।

उसके बाद दूसरा वीडियो चलता है, जिसमें दिख रहा है फिल्म का वो सीन है, जिसमें वो किचन में बैठी हैं और हर तरफ आटा बिखरा हुआ है। इस वीडियो को लेकर लिखा है कि और सफाई खत्म नहीं हो सकी। यह वीडियो लोगों द्वारा पसंद किया जा रहा है। साथ ही ऋचा ने लिखा है- मैं इस वीक में और क्या आप मुझे महसूस कर सकते हैं…

अब यह पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और हजारों लोग इसे लाइक भी कर चुके हैं। अगर ऋचा के वर्कफ्रंट की बात करें तो ऋचा फिल्म सेक्शन 375 में दिखाई दी थीं, जिसमें उनके साथ अक्षय खन्ना थे। कोर्ट ड्रामा वाली यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई थी। अब ऋचा जल्द ही फिल्म पंगा में नजर आने वाली हैं। वहीं आरे जंगल के समर्थन को लेकर ऋचा सुर्खियों में आई थीं।

https://www.instagram.com/p/B4AY4iwBaWU/?utm_source=ig_embed

खबरें और भी हैं...

Leave a Comment

Are you human? Please solve:Captcha