दिव्या खोसला कुमार और नेहा कक्कड़ का यह वीडियो हो रहा है वायरल

टी-सीरीज म्यूजिक लेबल के मुख्य और फिल्म निर्माता भूषण कुमार की पत्नी व अभिनेत्री-फिल्मनिर्माता दिव्या खोसला कुमार (Divya Khosla Kumar) का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी वायरल हो रहा है. इस वीडियो में उनके साथ बॉलीवुड की मशहूर सिंगर नेहा कक्कड़ भी नजर आ रही हैं.असल में, हाल ही में नेहा ने ‘याद पिया की आने लगी’ गाने को रीक्रिएट किया है, जो लोगों को बहुत पसंद आया है . इस गाने के वीडियो में दिव्या नजर आ रही हैं. इसी गाने को अब प्रमोट करने के लिए दिव्या ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट का सहारा लिया है.

दिव्या ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साँझा किया है, जिसमें नेहा के साथ वह इस गाने पर लिपसिंग करती नजर आ रही हैं. बताया जा रहा है कि इस गाने को फालगुनी पाठक ने गया था, जिसे अब नेहा ने अपने अंदाज में गाया है.

https://www.instagram.com/p/B5HQ–MgNKO/?utm_source=ig_embed

फिलहाल ही में न्यूज एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में दिव्या ने कहा कि फिल्म इंडस्ट्री में काम पाने के लिए वह कभी अपने पति पर निर्भर नहीं रही हैं. दिव्या ने कहा, “मैं काम के लिए अपने पति पर कभी निर्भर नहीं रही है . जब मैंने ‘यारियां’ बनाई, तो उन्होंने (भूषण कुमार) स्क्रिप्ट तक नहीं सुनी थी. जब फिल्म सफल हुई, तो उनमें आत्मविश्वास जगा कि मैं एक फिल्म निर्देशित कर सकती हूं. इसके अलावा काम के मामले में वह बेहद सहयोगी रहे हैं, परन्तु हम कभी एक-दूसरे के काम में दखल अंदाजी नहीं करते हैं और मेरा ऐसा मानना है कि पार्टनर्स को इस तरह का स्पेस दिया जाना चाहिए.” दिव्या का कहना है कि फिल्म इंडस्ट्री में काम मिलना बहुत मुश्किल होता है.

खबरें और भी हैं...

Leave a Comment

Are you human? Please solve:Captcha