
देश में कोरोना के मामलों में लगातार उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है. हाल में कोरोना के केस में इजाफा होने के बाद एक बार फिर गिरावट दर्ज की जा रही है. लगातार दो दिनों से कोरोना के नए केस और मौत के आंकड़ों में कमी आई है. दो दिन पहले 16 हजार से अधिक मामले दर्ज किए जा रहे थे वहीं सोमवार को कोरोना के 14 हजार मामले दर्ज किए गए हैं. वहीं, कोरोना से मौत की संख्या में लगातार दूसरे दिन गिरावट दर्ज की गई है.
स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, भारत में 24 घंटे में कोरोना के 14,306 नए मामले दर्ज किए गए हैं. वहीं, 443 लोगों की मौत हुई थी. पिछले दिनों 561 लोगों की मौत हुई थी. वहीं, एक दिन में 18762 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं.
Out of 14,306 new cases and 443 deaths in the country, Kerala reported 8,538 new cases and 71 deaths, yesterday.
— ANI (@ANI) October 25, 2021
कोरोना महामारी की शुरुआत से लेकर अबतक कुल तीन करोड़ 41 लाख 89 हजार लोग संक्रमित हुए हैं. इनमें से 4 लाख 54 हजार 712 लोगों की मौत हो चुकी है. अच्छी बात ये है कि अबतक 3 करोड़ 45 लाख 67 हजार लोग ठीक भी हुए हैं. देश में कोरोना एक्टिव केस की संख्या दो लाख से कम है. कुल 1 लाख 67 हजार 695 लोग अभी भी कोरोना वायरस से संक्रमित हैं, जिनका इलाज चल रहा है.
केरल में कोरोना वायरस संक्रमण के 8,538 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 49 लाख 6 हजार 125 हो गई. इसके अलावा 363 रोगियों की मौत की पुष्टि के बाद मृतकों की तादाद 28,592 तक पहुंच गई है. शनिवार से 11,366 और लोग संक्रमण से उबर चुके हैं, जिसके बाद ठीक हो चुके लोगों की कुल संख्या बढ़कर 48,08,775 हो गई है. उपचाराधीन रोगियों की संख्या 77,363 है.














